ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दरभंगा में मेहंदी सेरेमनी में हर्ष फायरिंग, डांसर की गोली लगने से मौत

मेहंदी सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस के लिए बुलाई गईं बार डांसरों में एक को हर्ष फायरिंग के दौरान अचानक गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

BIHAR POLICE
हर्ष फायरिंग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA HARSH FIRING: बिहार में शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग का खतरनाक चलन अब जानलेवा होता जा रहा है। दरभंगा जिले में शनिवार की रात एक गांव में आयोजित शादी समारोह में मेहंदी सेरेमनी के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक डांसर की मौके पर ही मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार मेहंदी सेरेमनी समारोह में मनोरंजन के लिए बार डांसरों को बुलाया गया था। डांस के दौरान ही कुछ लोग उत्साह में अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। इसी बीच एक गोली सीधे एक महिला डांसर को जा लगी। गोली लगते ही वह स्टेज पर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस की माने तो यह मामला स्पष्ट रूप से हर्ष फायरिंग का है। मृतक डांसर की पहचान की जा रही है और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बिहार में शादी या अन्य समारोहों में हर्ष फायरिंग पर पहले भी कई बार रोक लगाने की कोशिश की गई है, लेकिन अब भी ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति हो रही है। 


यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि क्या समाज अपनी गैरजिम्मेदाराना परंपराओं को खत्म करने के लिए तैयार है? हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को लेकर IPC की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच तेज़ी से की जा रही है। जहां शादी समारोहों का उद्देश्य आनंद और खुशियों का प्रसार होता है, वहीं ऐसी घटनाएं न केवल जिंदगियां छीन रही हैं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी झकझोर रही हैं। जरूरत है कि लोग हर्ष फायरिंग जैसे खतरनाक चलनों से खुद भी बचें और दूसरों को भी रोकें, ताकि कोई और डांसर या आम नागरिक इस लापरवाही का शिकार न हो सके।

टैग्स