ब्रेकिंग
बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Patna News: पटना के दानापुर स्थित हेतनपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी सांसें थम गईं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

Patna News
तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना के दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हेतनपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतकों की पहचान धर्मवीर राय के पुत्र पीयूष कुमार (10), सत्येंद्र राय के पुत्र तेज कुमार (12) और अमिताभ बच्चन राय के पुत्र प्रिंस कुमार (10) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे दियारा क्षेत्र के हेतनपुर गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ गंगा स्नान करने हेतनपुर घाट पहुंचे थे। सभी बच्चे नदी में उतरकर स्नान कर रहे थे। 


इसी दौरान गहराई में चले जाने के कारण पीयूष, तेज और प्रिंस डूबने लगे। अन्य बच्चों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और गंगा में छलांग लगाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला।स्थानीय लोगों के अनुसार जब बच्चों को नदी से निकाला गया, तब उनकी सांसें चल रही थीं। 


आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के आग्रह पर बच्चों की ईसीजी भी कराई गई, जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई।


घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। अस्पताल और घाट पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। माता-पिता, भाई-बहन और अन्य परिजन बच्चों के शव से लिपटकर विलाप करते रहे। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।


घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी चंदन कुमार और शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। अंचलाधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को तत्काल 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता राशि की प्रक्रिया भी आगे पूरी की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता