ब्रेकिंग
Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!✦Bihar News : 10 लाख से महंगी जमीन खरीदने वालों पर नजर! बिहार के 7 जिलों में 5000 से ज्यादा रजिस्ट्री की जांच✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!✦Bihar News : 10 लाख से महंगी जमीन खरीदने वालों पर नजर! बिहार के 7 जिलों में 5000 से ज्यादा रजिस्ट्री की जांच

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने पूरे परिवार के साथ डाला वोट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है. दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. पटना की 9 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने पूरे परिवार के साथ डाला वोट
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है. दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है.  पटना की 9 विधानसभा सीटों पर  आज मतदान हो रहा है. 

वहीं आज अपने मताधिकार का प्रयोग करने  भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ०सी०पी०ठाकुर एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर परिवार के साथ पहुंचे.  बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अपने मतदान केन्द्र बिहार राज्य पुस्तकालय प्राधिकार, डाकबंगला रोड बूथ संख्या 124 पर  परिवार के साथ मतदान किया.

डॉ०ठाकुर के साथ उनकी पत्नी उमा ठाकुर और दोनों पुत्र राज्यसभा सांसद  विवेक ठाकुर और दीपक ठाकुर ने मतदान किया. मतदान करने के बाद डॉ०सी०पी०ठाकुर ने कहा कि आज बिहार में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मुझे मेरी जबावदेही पूर्ण करने का मौका मिला. उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण है. वहीं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा बिहार के विकास में नई छलांग एवं शांति को चाहने वालो के लिए एनडीए की सरकार अतिआवश्यक है और एनडीए की ही सरकार बनेगी.