ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

Complaint Against CM Nitish Kumar: मुजफ्फरपुर के बाद अब इस जिले में सीएम नीतीश के खिलाफ कोर्ट में शिकायत, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप

Complaint Against CM Nitish Kumar: बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद अब बेगूसराय में नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. सीएम पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है.

Complaint Against CM Nitish Kumar
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Complaint Against CM Nitish Kumar: बेगूसराय जिला न्यायालय की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी के कोर्ट में बलिया थाना के भगतपुर निवासी महेश पासवान के बेटे परिवादी विकास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल किया है। 


यह मुकदमा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 3 के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दायर किया गया है। परिवादी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। परिवादी ने बताया कि 20 मार्च 2025 को लगभग पौने दो बजे दिन में विभिन्न यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो देखा।


वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के दौरान अपमानजनक व्यवहार किया गया था। वीडियो देखने के बाद परिवादी काफी दुखी हुआ और उसे आत्मग्लानि महसूस हुई, जिससे वह शर्मिंदा हो गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि विश्व सेवक टकरा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने साथ खड़े व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे।


आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री बार-बार उस व्यक्ति के शरीर को छूकर परेशान कर रहे थे, साथ ही हंसते हुए प्रणाम की मुद्रा में दिखाई दे रहे थे। यह मुकदमा न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या 321/2025 के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले पर सुनवाई सोमवार, 24 मार्च को होगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता