ब्रेकिंग
Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां

कोरोना वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा, टीका लिए बगैर दूसरे डोज का सर्टिफिकेट कर दिया अपलोड

PATNA : बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को लेकर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पटना में टीका लिए बगैर लोगों को सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया और इस सर्टिफिकेट को केंद्रीय स्

कोरोना वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा, टीका लिए बगैर दूसरे डोज का सर्टिफिकेट कर दिया अपलोड
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को लेकर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पटना में टीका लिए बगैर लोगों को सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया और इस सर्टिफिकेट को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है। पटना में तीन टीकाकरण केंद्रों पर अब तक ऐसे 50 मामले पकड़ में आ चुके हैं। इसका खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है। इन चार टीकाकरण केंद्रों के प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया साथ ही साथ पटना की सिविल सर्जन ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब की है। 


दरअसल पटना के टीका केंद्र की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है। पाटलिपुत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कंकड़बाग के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि यहां 50 ऐसे लोगों के सर्टिफिकेट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली। पटना की सिविल सर्जन डॉ वीणा कुमारी के मुताबिक के उनकी जानकारी में 5 ऐसे मामले आए थे, जिसपे संबंधित टीकाकरण केंद्र के प्रभारी को शो कॉज किया गया है। अब तक तो शो कॉज का जवाब नहीं मिला है। पटना सिविल सर्जन ने कहा है कि वह इस बात की जानकारी ले रही है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। इस मामले में एक एक्सपर्ट की भी राय ली जा रही है। यह मामला कहीं सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से तो नहीं हो रहा। पटना सिविल सर्जन इस पूरे मामले की जांच करवा रही हैं।


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार पटना के अलावा राज्य के कई अन्य जिलों से भी इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। छानबीन में पता चला है कि दूसरी डोज का फर्जी सर्टिफिकेट ऐसे ही लोगों का जारी किया गया है जो निर्धारित समय पर डोज नहीं ले पाए थे। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक की खबर सुन अब लोग दूसरी डोज लेने के लिए जब केंद्र पर पहुंच रहे हैं तो उन्हें जानकारी दी जा रही है कि आपने डोज ले ली है। यह मामला पटना से अधिक राज्य के कई अन्य जिलों में है।

टैग्स