ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

कोरोना से मौत पर मुआवजे को भुनाने में जुटा JDU, नीतीश का 'नायक' वाला पोस्टर आया सामने

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ चुकी है. संक्रमण के मामले बेहद कम आ रहे हैं और इस बीच सरकार ने कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने

कोरोना से मौत पर मुआवजे को भुनाने में जुटा JDU, नीतीश का 'नायक' वाला पोस्टर आया सामने
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ चुकी है. संक्रमण के मामले बेहद कम आ रहे हैं और इस बीच सरकार ने कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने पर स्पष्ट नीति का भी ऐलान किया है. एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने मुआवजे को लेकर हाथ खड़े किए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ मेरी सरकार बिहार में पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दे रही है. ऐसे में अब जनता दल यूनाइटेड नीतीश सरकार के इस फैसले को भुनाने में जुट गया है. 


पार्टी की तरफ से अब इस बात को प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है कि बिहार में कोरोना से हुई मौतों के बाद कितने परिवारों को आर्थिक अनुदान दिया गया. सरकार के इस फैसले को लेकर जेडीयू के नेता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नायक वाला पोस्टर भी साझा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जेडीयू के नेताओं की तरफ से यह नया पोस्टर शेयर किया जा रहा है. 


जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने नीतीश कुमार का नायक वाला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है 'बिहार देश का पहला और अकेला राज्य, जहां कोरोना से मौत पर मिल रहा मुआवजा दिया जा रहा है. अब तक राज्य सरकार ने कोरोना से मरने वाले 3737 लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये दिये हैं."