ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦Bihar Road Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने रौंदा, दूल्हे की बहन समेत 4 की दर्दनाक मौत, 3 पटना रेफर✦Bihar TRE-4 Recruitment 2026: AI से होगी शिक्षक भर्ती के आवेदनों की जांच, फर्जी दस्तावेज मिले तो 3 साल तक नहीं दे सकेंगे बिहार सरकार की कोई परीक्षा ✦Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! 7 नए पावर सबस्टेशन चालू, 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा; जानिए कहां-कहां सुधरेगी बिजली सप्लाई✦Bihar News : NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय, NTA से जुड़े तीन चेहरे भी घेरे में; 25 नवंबर से रोज होगी सुनवाई✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी

कांग्रेस विधायक दल की बैठक का नजारा : घूंसे, लात और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां, देखिये वीडियो

PATNA : कांग्रेस के नवनर्वाचित विधायकों की बैठक में आज सड़क छाप गुंडागर्दी को भी शर्मसार कर देने वाला नजारा पेश किया गया. विधायक दल का नेता कौन बने, इस पर दो विधायकों के समर्थकों क

कांग्रेस विधायक दल की बैठक का नजारा : घूंसे, लात और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां, देखिये वीडियो
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस के नवनर्वाचित विधायकों की बैठक में आज सड़क छाप गुंडागर्दी को भी शर्मसार कर देने वाला नजारा पेश किया गया. विधायक दल का नेता कौन बने, इस पर दो विधायकों के समर्थकों के बीच तकरार हुई और फिर दोनों ओर से जो लात-घूंसे चले उसकी मत पूछिये. इस बीच भद्दी-भद्दी गालियों ने कांग्रेसी कल्चर की झलक दिखा दी.




दरअसल कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में बुलायी गयी थी. बैठक शुरू होने से पहले ही सदाकत आश्रम परिसर में ये चर्चा शुरू हो गयी कि विधायक दल का नेता कौन बनेगा. पता चला कि दो विधायक इस पद की दावेदारी के लिए दल-बल के साथ सदाकत आश्रम पहुंचे हैं.


कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे विजय शंकर दूबे विधायक दल का नेता बनने की प्लानिंग के साथ आये थे. वे अपने साथ समर्थकों की फौज लेकर पहुंचे थे. उधर पटना के विक्रम से दूसरी दफे विधायक चुने गये सिद्धार्थ ने भी विधायक दल का नेता पद पर दावेदारी ठोक दी. सिद्धार्थ भी अपने समर्थकों के साथ आज सदाकत आश्रम पहुंचे थे. उनके समर्थक भी पूरे तेवर में थे.


विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले ही दोनों के समर्थक सदाकत आश्रम परिसर में भिड़ गये. पहले एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश हुई और फिर लात-घूंसे चलने लगे. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ लात-घूंसे चले. भद्दी गालियों की बौछार हुई. विरोधियों को खदेड़ा गया. इस दौरान सिद्धार्थ के समर्थक भारी पड़ते दिखे.


हंगामा होता रहा और कांग्रेस के बड़े नेता कमरे में बैठे रहे. हालांकि कुछ देर बाद पार्टी के स्थानीय नेताओं ने बीचबचाव किया. उनके बडे जतन के बाद दोनों पक्ष शांत हुए.