ब्रेकिंग
Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड

पुलिस का दावा-पारिवारिक विवाद में BDO ने की सुसाइड, पत्नी ने पूछा- तो फिर 1 दिन पहले कैसे देते हीरे की अंगूठी

PATNA: गया के कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड केस का मामला उलझता जा रहा है. पुलिस-प्रशासन का दावा है कि बीडीओ ने पारिवारिक विवाद के कारण सुसाइड की है, लेकिन पत्नी ने इस दावे क

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: गया के कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड केस का मामला उलझता जा रहा है. पुलिस-प्रशासन का दावा है कि बीडीओ ने पारिवारिक विवाद के कारण सुसाइड की है, लेकिन पत्नी ने इस दावे को खारिज कर दिया है. इसको लेकर पत्नी ने एक तर्क भी दिया है.

सुसाइड से पहले दिए थे हीरे की अंगूठी

राजीव की पत्नी ने कहा कि पुलिस के दावे में दम नहीं है. सोनम ने कहा कि अगर वह मुझसे गुस्से में होते तो सुसाइड से एक दिन पहले मुझे वह हीरे की अंगूठी नहीं देते. इस अंगूठी का मेरे पास रसीद है. अगर पुलिस चाहे तो आकर देख सकती है. वह मुझसे बहुत प्यार करते थे. सोनम ने कहा कि भले ही हम दोनों पति और पत्नी थे, लेकिन वह मुझे अपना दोस्त मानते थे.  हमदोनों के बीच कभी कभी विवाद नहीं होता था. कभी में गुस्से होती थी तो वह मुझे मनाते थे. इतना तो हर पति और पत्नी के बीच में होता है.

डीएम पर लगाया गंभीर आरोप

सोनम ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले बैठक हो रही थी. इसमें गया के डीएम ने कहा था कि जिस तरह से कोंच के पहले बीडीओ की पिटाई की थी उसी तरह से तुम्हारा (राजीव रंजन) भी पिटाई करेंगे. इस बात से वह काफी परेशान रहते थे. वह दिन रात काम करते थे फिर भी उनको बोला जाता था कि तुम ब्लॉक में नहीं रहते हो. वह बहुत ही सीधा आदमी थे. ये बात गया जिले के दूसरे बीडीओ से भी पूछ सकते है.


पुलिस क्यों छुपा रही है सुसाइट नोट

सोनम ने आरोप लगाया है कि गिरने के बाद उनके शरीर पर कोई खरोंच नहीं था. मुझे बताया गया है कि वह गिर गए है. हॉस्पिटल में देखा तो उनको सिर्फ सिर में चोट लगा हुआ था. मुझे बताया गया कि पर्स, मोबाइल और सुसाइड नोट मिला है. जब मैंने सुसाइट नोट दिखाने को बोला तो पुलिस ने दिखाने से इंकार कर दिया, कहा कि इसको सीज कर दिया गया है. उसको बाद में दिखाया जाएगा.  बता दें कि दो दिन पहले कोंच बीडीओ ने गया में छत से कूदकर सुसाइड कर ली थी. वह मुंगेर जिले के धरहरा गांव के रहने वाले थे. सुसाइड के दौरान उनकी पत्नी बैंक में थी. वह गया के एक सरकारी बैंक में पीओ हैं.