ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट

कोचिंग में साथ पढ़ने वाले युवक ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम, घर छोड़ने के बहाने जबरदस्ती ले गया होटल

DARBHANGA : बिहार में अपराधियों के मंसूबे लगातार सफल होते हुए नजर आ रहे हैं। क्राइम कंट्रोल को लेकर लगातार सभी जिलों के पुलिस कप्तान के तरफ से बैठक कर थानेदारो को टास्क दिया

कोचिंग में साथ पढ़ने वाले युवक ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम, घर छोड़ने के बहाने जबरदस्ती ले गया होटल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

DARBHANGA : बिहार में अपराधियों के मंसूबे लगातार सफल होते हुए नजर आ रहे हैं।  क्राइम कंट्रोल को लेकर लगातार सभी जिलों के पुलिस कप्तान के तरफ से बैठक कर थानेदारो को टास्क दिया जा रहा है। लेकिन, इसके बजूद किसी न किसी जिले से हत्या, लूट, छिनतई,गोलीबारी और बलात्कार की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां तीन बदमाशों ने मिलकर एक नाबालिग के साथ गंदे कामों को अंजाम दिया है। 


दरअसल, बिहार के दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ  उसके ही क्लास में पढ़ने वाले तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस मामले की लिखित शिकायत पीड़िता ने महिला थाना में करते हुए 3 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि, जब वह कोचिंग से घर जा रही थी, उसी दौरान दो युवकों ने उसे नाका नंबर पांच के पास जबरन बाइक पर बैठा लिया। जिसके बाद लहेरियासराय स्थित एक होटल में लेकर गए।  जहां पहले से बहादुरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक अन्य युवक मौजूद था। वह उसके साथ पढ़ाई करता था।  इन तीनों ने मिलकर उसके साथ गंदी हरकतों को अंजाम दिया। 


वहीं, घटना के बाद  एक युवक का भाई भी होटल पर आया और बोला कि मुखिया से बोलो कि मेरे साथ कोई घटना नहीं हुई है, वरना जान से मार डालेंगे।  पीड़ि‍ता ने बताया कि डर से उसे यह कहना पड़ा कि वह अपनी मर्जी से यहां आई है। इसके बाद युवक उसे घर छोड़ने की बात कहकर ऑटो से दरभंगा स्टेशन लेकर आए और भागलपुर का टिकट लेकर ट्रेन में बैठा दिया, लेकिन समस्तीपुर में ही उसे ट्रेन से उतार लिया गया। 


इसके बाद, समस्तीपुर स्टेशन पर इस लड़की को एक युवक खाना खिलाने के बहाने बाहर लेकर लेकर आया, जहां पहले से सफेद स्कॉर्पियो में चार-पांच लोग सवार थे। लड़की ने बताया कि उसे देखते ही अन्य सभी लोगों ने जबरन उसे स्कॉर्पियो पर बैठा लिया।  इस बीच उन लोगों ने उसके हाथ पर इंजेक्शन लगा दिया था जिससे वह बेहोश हो गई। दूसरे दिन जब होश आया तो पता चला क‍ि उसे मधुबनी जिले के किसी घर में रखा गया है। जहां सभी ने बारी-बारी से फ‍िर से उसके साथ दुष्कर्म किया और पिस्टल के बल पर हस्ताक्षर करवा लिया कि उसके साथ गलत काम नहीं किया गया है। 


इधर,इस पुरे मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि इस घटना को लेकर पीड़िता के बयान के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।  पुलिस मामले की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है. साथ ही कमरे की बुकिंग कराने वाले के पहचान पत्र की मांग की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज करा दिया गया है।