ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

सीएम नीतीश की दूसरी आंख का भी हुआ ऑपरेशन, दिल्ली एम्स में हुई सर्जरी

PATNA : दिल्ली से इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूसरी आंख का ऑपरेशन कर लिया गया है. दिल्ली एम्स में नीतीश कुमार की दूसरी आंख की सर्जरी कराई गई

सीएम नीतीश की दूसरी आंख का भी हुआ ऑपरेशन, दिल्ली एम्स में हुई सर्जरी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : दिल्ली से इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूसरी आंख का ऑपरेशन कर लिया गया है. दिल्ली एम्स में नीतीश कुमार की दूसरी आंख की सर्जरी कराई गई है और ऑपरेशन सफल रहा है. 


इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली आंख की सर्जरी शुक्रवार को कराई गई थी. डॉक्टरों ने 1 दिन के अंतराल के बाद आज दूसरी आंख की सर्जरी की है. सीएम नीतीश दिनों आंख से जुड़ी समस्या को लेकर दिल्ली इलाज के लिए गए थे और डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी थी. नीतीश का दौरा पहले 3 दिनों का था लेकिन बाद में सर्जरी के फैसले के बाद उनका दौरा हफ्ते भर का बढ़ा दिया गया है. 


आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली एम्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आंख का सफल ऑपरेशन किया गया था. दिल्ली एम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस टिटियाल की निगरानी में करीब तीन घंटे तक आंख की सर्जरी चली थी. ऑपरेशन के बाद नीतीश को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और एक दिन बाद दूसरी आंख के ऑपरेशन की बात कही गई थी.


गौरतलब हो कि सीएम नीतीश बीते बुधवार को दिल्ली एम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. टिटियाल को अपनी आंखे दिखाने गए थे.  इसके बाद उन्होंने नाक, कान और गला रोग विभाग के डॉक्टर आलोक ठक्कर को भी दिखाया था.


मंगलवार को दिल्ली रावणास होते ही तमाम कयास लगाए जा रहे थे. माना जा रहा था कि केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार को लेकर सीएम नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वे सिर्फ आंख के इलाज के लिए यहां आए हैं. अभी भी ये चर्चा है कि सीएम नीतीश पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर के ही बिहार वापस लौटेंगे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें