ब्रेकिंग
बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपबाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री का खगड़िया दौरा कल, कई विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को खगड़िया आएंगे। पनसलवा और सतीशनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल गुरूवार को खगड़िया आ रहे हैं। जहां बेलदौर प्रखंड के पनसलवा और परबत्ता प्रखंड के सतीशनगर पहुंचेंगे। इधर सीएम के आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं। मंच से लेकर हेलीपेड बनकर तैयार हो चुका है। 


सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर रहे है। जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पनसलवा आयेंगे। जहां वो अपने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित स्टेशन रोड निर्माण, नगर तटबंध के चौड़ीकरण व ऊंचीकरण कार्य, अलौली गढ़ घाट पुल निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास करेंगे। 


जिसके बाद मुख्यमंत्री पनसलवा इंटर स्कूल खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सतीशनगर जायेंगे। जहां पूर्व सीएम दिवंगत सतीश प्रसाद सिंह के आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खगड़िया दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कल सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जतायी जा रही है।  

टैग्स