ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

CM नीतीश के गृह जिले में नल जल योजना का बुरा हश्र, पानी भरते ही धड़ाम से गिरी टंकी, नीचे दब गया ऑपरेटर

NALANDA : सोमवार को बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-२२ का बजट पेश किया गया. इसबार का बजट नीतीश सरकार ने सात निश्चय पार्ट-2 को ध्यान में रखकर तैयार किया है. लेकिन सवाल ये

CM नीतीश के गृह जिले में नल जल योजना का बुरा हश्र, पानी भरते ही धड़ाम से गिरी टंकी, नीचे दब गया ऑपरेटर
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : सोमवार को बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-२२ का बजट पेश किया गया. इसबार का बजट नीतीश सरकार ने सात निश्चय पार्ट-2 को ध्यान में रखकर तैयार किया है. लेकिन सवाल ये है कि सात निश्चय पार्ट-1 की ही कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जो सरकारी काम को आईना दिखा रही हैं. ताजा मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है, जहां सीएम का सपना ध्वस्त होकर जमीन पर गिर गया. दरअसल नल जल योजना की टंकी पानी भरते ही धड़ाम से नीचे गिर गई. 


मामला नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड की है, जहां वार्ड नंबर तीन में नल-जल योजना की टंकी पानी भरते ही ध्वस्त होकर नीचे गिर गई. जिन लोगों को सीएम ने स्वस्छ जल पहुंचाने का वादा किया, दरअसल उनके इस वाडे का ही बुरा हश्र हो गया. नालंदा के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में ऐसी ही स्थिति है. जलापूर्ति की पाइप से लेकर नल की टोंटी तक घटिया इसतेमाल हो रही. कहीं नल लगे हैं तो उसकी टोंटी गायब हो चुकी है, कहीं पाइप फट चुकी है और पानी सड़क पर बह रहा है. 


बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर तीन में जब नल-जल योजना की टंकी गिरी, उस वक्त नीचे ऑपरेटर विमल कुमार खड़ा था, जो टंकी के नीचे दब गया. उसे काफी चोटें आईं. वह जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आपको बता दें कि लाखों रुपये लगाकर इस टावर का निर्माण कराया गया था. इसके ऊपर 500-500 लीटर की दो टंकी लगायी गयी थी.


सोमवार की सुबह जैसे ही इसमें पानी भरा गया, टंकी धाराशायी होकर डायरेक्ट नीचे गिर गई. ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया. बीडीओ रवि कुमार ने बताया कि पीएचईडी को जांच का जिम्मा दिया गया है. पीएचईडी की जेई प्रीति कुमारी का कहना है कि रात में असामाजिक तत्वों ने नट-बोल्ट खोल दिया था. इसलिए पानी भरते ही टंकी नीचे गिर गई. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता