ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत! दिल्ली से बिहार के लिए 77 बसें शुरू, किराये में 1028 रुपये तक की छूट; जानिए किन शहरों के लिए मिलेगी बस✦Bihar News : पटना में छठ घाट ढूंढना हुआ आसान! WhatsApp पर बस Hi भेजें, घर बैठे मिलेगी नजदीकी घाट की लोकेशन और अधिकारियों का नंबर✦Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 30 दिन में नक्शा पास नहीं हुआ तो अपने आप मिलेगी मंजूरी, छोटे प्लॉट पर भी बनेगी ऊंची बिल्डिंग✦Bihar News : नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, चार दिनों तक गूंजेंगे छठी मैया के गीत; जानें खरना से लेकर अर्घ्य तक का पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: बिहार में 2027 में 112 दिन बंद रहेंगे स्कूल, होली पर 4 और दिवाली-छठ पर 8 दिन की छुट्टी✦BIHAR NEWS : छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत! दिल्ली से बिहार के लिए 77 बसें शुरू, किराये में 1028 रुपये तक की छूट; जानिए किन शहरों के लिए मिलेगी बस✦Bihar News : पटना में छठ घाट ढूंढना हुआ आसान! WhatsApp पर बस Hi भेजें, घर बैठे मिलेगी नजदीकी घाट की लोकेशन और अधिकारियों का नंबर✦Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 30 दिन में नक्शा पास नहीं हुआ तो अपने आप मिलेगी मंजूरी, छोटे प्लॉट पर भी बनेगी ऊंची बिल्डिंग✦Bihar News : नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, चार दिनों तक गूंजेंगे छठी मैया के गीत; जानें खरना से लेकर अर्घ्य तक का पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: बिहार में 2027 में 112 दिन बंद रहेंगे स्कूल, होली पर 4 और दिवाली-छठ पर 8 दिन की छुट्टी

बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है

बिहार में छेड़खानी की घटनाओं से नाराज चिराग पासवान ने कहा कि मुझे इस सरकार का सहयोगी होने पर शर्म आती है। क्योंकि कोई भी बिहार में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

बिहार न्यूज
अपने ही सरकार पर सवाल!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बीते दिनों बिहार के जमुई, समस्तीपुर, किशनगंज, बांका सहित अन्य जिलों में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आने के बाद से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यहां तक कह दिया कि इस सरकार का हिस्सा होने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है। 


बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार है, जिसमें चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) सहयोगी दल है और चिराग पासवान गठबंधन के नेता भी हैं। इन दिनों लगातार बिहार की बच्चियों के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं से वो काफी दुखी हैं। इन घटनाओं से भड़के चिराग पासवान ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े किये हैं। अपने ही गठबंधन की सरकार को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे इस सरकार का सहयोगी होने पर शर्म आती है। क्योंकि कोई भी बिहार में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।


एक इंटरव्यू के दौरान बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में बिहार में कोई सुरक्षित नहीं महसूस कर पा रहा है। ये हमारी सरकार की चिंता है। सरकार में एक सहयोगी या हिस्सा होने की वजह से मैं खुद इस सवाल से नहीं भाग सकता। इसे कतई हल्के में नहीं ले सकता। चिराग ने आगे कहा कि मैं ऐसी सरकार के साथ हूं जहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मुझे खुद इस बात को लेकर शर्मिंदगी महसूस हो रही है। इन घटनाओं को देखकर मैं खुद आक्रोशित हूं। यह सोच रहा हूं कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की छवि खराब हो रही है। 


इस इंटरव्यू वाले बयान के साथ-साथ एक और बयान चिराग पासवान का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि वह बयान 2025 का है, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। उस वक्त मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा था कि बिहार में प्रशासन निकम्मा हो चुका है, यहां के लोगों को सुरक्षित रखना इनके बस की बात नहीं है। मुझे खुद बहुत शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं। जहां पर अपराध पूरी तरीके से बेलगाम हो चुका है और अपराधियों को मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।


 अब चिराग पासवान का ताजा बयान सामने आया है, जो हाल में ही हुए एक मीडिया के इंटरव्यू का बताया जा रहा है, जिसमें चिराग पासवान कह रहे हैं कि मुझे इस सरकार का सहयोगी होने पर शर्म आती है। वर्तमान में बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है। चिराग पासवान सरकार के अंग हैं, और गठबंधन दल के नेता हैं। उनका यह बयान अब सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर 2025 और 2026 का चिराग पासवान का बयान वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में हो रही है।