ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा

BIHAR: सरकारी योजनाओं की खुली पोल: तटबंध मरम्मत में नाबालिग बच्चों से कराया जा रहा काम

बैरगनिया के बागमती परियोजना क्षेत्र में तटबंध मरम्मत का कार्य नाबालिग बच्चों से कराया जा रहा है। वायरल तस्वीरों में मासूम बच्चे बोरे में मिट्टी भरते नजर आए, जिससे सरकारी तंत्र की लापरवाही उजागर हुई है।

bihar
सरकारी योजनाओं में बाल मजदूरी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया रिंग बांध में जल संसाधन विभाग द्वारा तटबंध की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में मजदूरों की जगह नाबालिग बच्चों से काम करवाया जा रहा है। बैरगनिया तटबंध के परसौनी पंचायत अंतर्गत बागमती परियोजना की वायरल हो रही वीडियो में मासूम बच्चे बोरे में मिट्टी भरते और ढोते नजर आ रहे हैं।


जहाँ एक ओर सरकार बाल मजदूरी को खत्म करने की दिशा में कानून बना रखी है, तो वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं में ही बाल मजदूरी को रोकने के लिए बने नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। यह दृश्य न केवल बाल अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर करता है।


स्थानीय लोगों की माने तो काम की निगरानी करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। बच्चों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के जोखिमभरे कार्य में लगाया गया है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है।अब सवाल यह उठता है कि क्या जल संसाधन विभाग इस मामले में कोई जवाबदेही तय करेगा? और क्या बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई होगी?


टैग्स