ब्रेकिंग
सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦कहीं आपका भी सिम तो नहीं हो गया बंद? बिहार में 15 लाख से ज्यादा लोगों के नंबर पर बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦कहीं आपका भी सिम तो नहीं हो गया बंद? बिहार में 15 लाख से ज्यादा लोगों के नंबर पर बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला

Chhath puja 2024: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, जिला प्रशासन ने कसी कमर; बाहर से आने वालों के लिए पुलिस ने किया ये इंतजाम

MOTIHARI/MUNGER: छठ महापर्व को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में राजधानी पटना के साथ साथ विभिन्न जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पटना के साथ साथ तमाम जिलों में जिला प्रशासन

Chhath puja 2024: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, जिला प्रशासन ने कसी कमर; बाहर से आने वालों के लिए पुलिस ने किया ये इंतजाम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI/MUNGER: छठ महापर्व को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में राजधानी पटना के साथ साथ विभिन्न जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पटना के साथ साथ तमाम जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस महकमा छठ की तैयारियों को लेकर पूरे एक्शन में है। छठ को लेकर मोतिहारी पुलिस और मुंगेर जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है।


मोतिहारी में पुलिस ने छठ महापर्व को लेकर बड़ी पहल की है। छठ के मौके पर दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौटने वाले लोगों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेवारी मोतिहारी पुलिस ने उठाई है। मोतिहारीं पुलिस वैसे यात्रियों के लिए वाहन उपलब्ध कराएगी जिससे वह अपने गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुचेंगे। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को इसका शुभारंभ किया। एसपी ने मार्गरक्षी वाहन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस के द्वारा तीन बड़ी बसें और कुछ छोटी छोटी गाड़ियां दी गई हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि छठ जैसे त्यौहार के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बहार से अपने घर लौटते हैं और जब रात में ट्रेन बस से उतरकर घर जाते वक्त नशा खुरानी का शिकार हो जाते है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए यह अभियान त्योहार तक चलाया जा रहा है।


उधर, मुंगेर में भी छठ की छटा अभी से देखने को मिल रही है। छठ महाव्रत 5 नवंबर से शुरू हो रहा है लेकिन मुंगेर में छठ को ले अभी से ही गंगा स्नान करने को ले भारी संख्या में छठव्रती और लोग घाट पर पहुंचने लगे हैं। जिन इलाकों में गंगा नहीं है या वहां से गंगा घाट काफी दूर है, ऐसे लोग पहले ही गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं। यहां तक कि नेपाल से छठव्रति मुंगेर गंगा घाट स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।


सहरसा, जमुई, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा के अलावा भी कई इलाकों से छठव्रती मुंगेर गंगा घाट पहुंचे हैं। छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन दिन रात जुटा हुआ है। घाटों पर तमाम तरह की व्यवस्था की जा रही है ताकि छठव्रति को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। बैरिकेडिंग के साथ साथ सुरक्षा के तमाम उपाय किए जा रहे हैं। छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन काफी चौकस है और गंगा घाटों पर एसडीआरएफ के अलावा स्थानीय गोताखोरों की टीम को भी गंगा में प्रतिनियुक्त किया गया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम के साथ मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट..