ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

छपरा: गंगा में डूबने से 3 की मौत, सावन सोमवारी के दिन कलश विसर्जन के दौरान हादसा

छपरा के मीरपुर घाट पर सावन सोमवारी के दिन कलश विसर्जन के दौरान गंगा में डूबने से मामा, भांजा और बहनोई की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव निकाले गए। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: दिघवारा थाना क्षेत्र के मीरपुर घाट पर सावन की सोमवारी के मौके पर रुद्राभिषेक के बाद कलश विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मामा, भांजा और बहनोई के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, रुद्राभिषेक के बाद कलश विसर्जन के लिए लोग गंगा घाट पर एकत्र हुए थे। इसी दौरान तीन लोग गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों को बुलाया। 


काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को गंगा से बाहर निकाला गया और पीएचसी दिघवारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरा गांव गमगीन है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

टैग्स