ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानाझारखंड के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, पीएम मोदी के ‘सेव फ्यूल’ मंत्र पर सिर्फ 4 गाड़ियों का फैसलाBihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश पीएम मोदी की अपील पर भड़का विपक्ष, राजद ने कहा- ‘अब खुला दिव्य ज्ञान’पटना में दिनदहाड़े 27 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने CMS कैश वैन को बनाया निशानाझारखंड के राज्यपाल ने घटाया कारकेड, पीएम मोदी के ‘सेव फ्यूल’ मंत्र पर सिर्फ 4 गाड़ियों का फैसलाBihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश पीएम मोदी की अपील पर भड़का विपक्ष, राजद ने कहा- ‘अब खुला दिव्य ज्ञान’

छपरा में दो बाइकों की सीधी टक्कर, बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता समेत 2 की मौत

सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA:सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेपुरा गांव के पास दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतकों में एक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के पोहिया गांव निवासी मोहम्मद सत्तार के 65 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एजाज के रूप में हुई है. जो अपनी बेटी के शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी 5 जून को होने वाली है. बेटी की शादी का कार्ड बांटने के दौरान उनकी मौत हो गयी। वही इस दुर्घटना में दूसरे मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के अंजनी मठिया गांव निवासी छेदीलाल राय के 24 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है.


इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.


102 एंबुलेंस के चालक एवं ईएमटी सुशील कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अभिषेक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. वही ईएमटी कर्मी ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त बाइक में एक अपाचे और दूसरी हीरो स्प्लेंडर थी. दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जो हादसे का मुख्य कारण बनी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

छपरा से पवन कुमार सिंह की  रिपोर्ट

टैग्स

संबंधित खबरें