ब्रेकिंग
बिहार में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन से 21 आदिवासी बच्चों का रेस्क्यूबिहार में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात: दो लोगों की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, फिर सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगा दियाएल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, मैसेज भेजकर दी गोली मारने की धमकी; खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्यमुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा गिफ्ट, तमिलनाडु के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजलीबिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्टबिहार में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन से 21 आदिवासी बच्चों का रेस्क्यूबिहार में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात: दो लोगों की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, फिर सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगा दियाएल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, मैसेज भेजकर दी गोली मारने की धमकी; खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्यमुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा गिफ्ट, तमिलनाडु के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजलीबिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्ट

पिता SI, बहन दारोगा, भाई कोर्ट में अफसर… अब आकाश ने BPSC MVI में लहराया परचम, बिहार में हासिल की 9वीं रैंक

Success Story: छपरा के आकाश कुमार ने बीपीएससी एमवीआई परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार में 9वां स्थान हासिल किया है। सारण जिले से एकमात्र चयनित अभ्यर्थी बने आकाश की इस सफलता के बाद परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। उनकी यह...

पिता SI, बहन दारोगा, भाई कोर्ट में अफसर… अब आकाश ने BPSC MVI में लहराया परचम, बिहार में हासिल की 9वीं रैंक
Ramakant kumar
3 मिनट

Success Story: बिहार के छपरा के रहने वाले आकाश कुमार ने बीपीएससी मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। आकाश ने पूरे बिहार में 9वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि वे सारण जिले से चयनित होने वाले एकमात्र अभ्यर्थी बने हैं। उनकी सफलता के बाद परिवार से लेकर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।


छपरा शहर के नारायण नगर, नेवाजी टोला निवासी आकाश कुमार का पैतृक गांव गड़खा प्रखंड का महमदपुर है। जैसे ही उनके चयन की खबर सामने आई, परिवार में जश्न का माहौल बन गया। रिश्तेदार, पड़ोसी और परिचित लगातार बधाई देने पहुंच रहे हैं। इलाके के लोग आकाश की मेहनत और लगन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


आकाश ऐसे परिवार से आते हैं, जहां पहले से ही सेवा और अनुशासन का माहौल रहा है। उनके पिता दिनेश्वर राय झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी बहन प्रियंका कुमारी बिहार पुलिस में दारोगा हैं। बड़े भाई रणधीर कुमार छपरा सिविल कोर्ट में यूडीसी के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में लगातार सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के बीच पले-बढ़े आकाश ने भी बचपन से ही बड़ी सफलता हासिल करने का सपना देखा था।


आकाश की मां उषा देवी गृहिणी हैं। परिवार वालों का कहना है कि आकाश शुरू से पढ़ाई में काफी गंभीर और मेहनती थे। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा छपरा के ए.एन.डी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद बेहतर तैयारी के लिए पटना चले गए, जहां रहकर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।


आकाश बताते हैं कि यह सफलता उन्हें एक दिन में नहीं मिली। इसके पीछे लगातार मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहन और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि सही दिशा और धैर्य के साथ मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता।


एमवीआई परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने के बाद भी आकाश यहीं रुकना नहीं चाहते। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का है। उन्होंने हाल ही में 70वीं बीपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा भी दी है और अब आगे की तैयारी में जुटे हुए हैं। आकाश का कहना है कि वे प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और राज्य के लिए बेहतर काम करना चाहते हैं।


आकाश की इस उपलब्धि ने सारण जिले के युवाओं में भी नया उत्साह भर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। 

संबंधित खबरें