ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

चार दिन बिहार में जमकर बरसेगा मॉनसून, फिर कोसी-सीमांचल में होगी भारी बारिश

PATNA : बिहार में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद मॉनसून का रुख क

चार दिन बिहार में जमकर बरसेगा मॉनसून, फिर कोसी-सीमांचल में होगी भारी बारिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद मॉनसून का रुख कोसी और सीमांचल क्षेत्र में शिफ्ट हो जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार 16 अगस्त से 19 अगस्त तक कैमूर, गया, औरंगाबाद, रोहतास समेत आसपास के जिलों में मॉनसून के मेहरबान रहने की संभावना है। शुक्रवार को दक्षिण बिहार तो शनिवार को राज्यभर में वज्रपात यानी ठनका गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


पटना मौसम केंद्र की ओर से गुरुवार को जारी पू्र्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को पटना, गया, बेगूसराय, औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में मॉनसून संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 14 जिलों में ठनका का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद शनिवार को पूरे बिहार में वज्रपात का खतरा बना रहेगा। साथ ही गया और नवादा में भारी बारिश का अलर्ट है।


वहीं, रविवार को कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद तो सोमवार को इन तीनों के साथ गया जिले में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चार दिन दक्षिण बिहार में मेहरबान रहने के बाद इस क्षेत्र में बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आएगी। इसके बाद कोसी और सीमांचल के जिलों में फिर से तेज बरसात का दौर शुरू होगा। 20 और 21 अगस्त को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।


उधर, मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर कुछ एक जगहों को छोड़कर राज्य भर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को सीतामढ़ी में सर्वाधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी पटना में दिन का पारा 35 डिग्री रहा। पटना शहर में शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन और बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है।