ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने

CBI RAID IN SASARAM: सासाराम में CBI और रेल विजिलेंस का छापा, रेलवे के अफसर पर करोड़ों के रेलवे संपत्ति की चोरी का आरोप, 4 अरेस्ट

CBI RAID IN SASARAM: बिहार के सासाराम में CBI और रेल विजिलेंस का छापा पड़ा है। रेलवे के अफसरों द्वारा करोड़ों रुपए के रेलवे की सामग्री को चोरी छिपे बिक्री करने व अवैध तरीके से करोड़ों रुपए की कमाई मामले पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

CBI RAID IN SASARAM
सासाराम में CBI और रेल विजिलेंस का छापा
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

CBI RAID IN SASARAM: बिहार के रोहतास में रेलवे के अफसरों द्वारा करोड़ों रुपए के रेलवे की सामग्री को चोरी छिपे बिक्री करने व अवैध तरीके से करोड़ों रुपए की कमाई मामले पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पटना से आई सीबीआई की टीम ने रेल विजिलेंस की टीम के साथ मिलकर डेहरी ऑन सोन नगर के रेल कार्यालय पर छापेमारी की है। टीम ने एक रेल अधिकारी समेत तीन रेल कर्मियों को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई है।


खबरों के मुताबिक, गिरफ्तार रेल अधिकारी राज कुमार सिंह वर्तमान में पूर्व मध्य रेल के डेहरी स्थित पथ निर्माण कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में पदस्थापित हैं। इसी वर्ष जनवरी माह में पटना के दानापुर से तबादला होकर डेहरी सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में पदभार संभाला था। आरोप है कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में राजकुमार सिंह द्वारा दानापुर से लेकर डेहरी तक करोड़ों रुपए के रेल संपत्ति की बिक्री कर दी गई।


इसकी शिकायत सीबीआई की पटना टीम को दो महीने पहले ही मिल गई थी। सीबीआई की टीम अपने स्तर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार सिंह के काले कारनामों पर नजर रख रही थी। रेल संपत्ति की खरीद- बिक्री में मिले पैसे का प्रयोग कहां-कहां किस रूप में हो रहा था, इसकी खबर भी सीबीआई टीम को थी।


यही नहीं सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा कमाई की मोटी रकम अपने रेल सहकर्मी गिरफ्तार विनोद कुमार के खाते में रखता था। जिसकी जानकारी सीबीआई को मिल चुकी थी। इसलिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने रेलकर्मी विनोद कुमार को भी डेहरी रेल परिसर से गिरफ्तार कर लिया  है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता