ब्रेकिंग
First Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणबाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तारबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणबाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तारबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरार

ग्रुप से नंबर निकाला… फिर MLA बनवाने का दिया झांसा! सरकारी शिक्षक पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Bihar Crime News: बक्सर के शिक्षक प्रकाश पाठक पर गया की एक महिला शिक्षिका ने यौन शोषण, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद शिक्षा विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे...

ग्रुप से नंबर निकाला… फिर MLA बनवाने का दिया झांसा! सरकारी शिक्षक पर महिला सहकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बक्सर के आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक प्रकाश पाठक उर्फ मि. राइट के खिलाफ गया में यौन शोषण, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और साजिश समेत कई गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज होने का मामला सामने आया है. गया की एक महिला शिक्षिका ने शिक्षक पर विभागीय समस्याओं को लेकर बने व्हाट्सएप ग्रुप से संपर्क करने, ऊंची पहुंच का हवाला देने और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनवाने का भरोसा देकर कथित रूप से शोषण करने का आरोप लगाया है.


महिला शिक्षिका की शिकायत के आधार पर गया कोतवाली थाने में प्रकाश पाठक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में कृष्णा कुमार प्रजापति और गंगाराम मदन प्रसाद को भी आरोपित बनाया गया है. मामला जून में सामने आया बताया जा रहा है.


शिक्षिका का आरोप है कि प्रकाश पाठक ने शिक्षकों की विभागीय समस्याओं को लेकर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उनका मोबाइल नंबर हासिल किया और इसके बाद उनसे संपर्क किया. बातचीत के दौरान शिक्षक ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए उन्हें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनवाने का भरोसा दिया.


वाराणसी में बैठक के नाम पर बुलाने का आरोप

प्राथमिकी में शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2024 में शिक्षकों की बैठक और संगठन से जुड़े काम के नाम पर उन्हें वाराणसी बुलाया गया था. वहां संगठन की जरूरत बताते हुए उनसे 1.50 लाख रुपये की मांग की गई.


महिला शिक्षिका के अनुसार, वाराणसी के एक होटल में उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया. इसके बाद उनकी इच्छा के विरुद्ध यौन शोषण किया गया. आरोप है कि इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया.


वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप

शिक्षिका ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि कथित घटना का वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद वीडियो और बदनामी का डर दिखाकर उनसे लगातार रुपये की मांग की जाती रही.


आरोप है कि दबाव में शिक्षिका ने अलग-अलग समय पर नगद और ऑनलाइन माध्यम से रकम दी. जब वह रकम देने में असमर्थ होती थीं, तब उन्हें गया के एक होटल में बुलाकर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.


एसएसपी को भी दिया था आवेदन

शिक्षिका ने इस मामले को लेकर 22 अक्टूबर 2024 को गया के वरीय पुलिस अधीक्षक को भी लिखित आवेदन दिया था. इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई.


मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद बक्सर शिक्षा विभाग की ओर से अब तक शिक्षक प्रकाश पाठक के खिलाफ किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है. आरोपित शिक्षक आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं और उनकी उपस्थिति भी दर्ज हो रही है.


बक्सर में शिक्षक-छात्रा से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा के बीच एक शिक्षक के खिलाफ महिला सहकर्मी की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी का मामला सामने आया है. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले में पुलिस जांच के साथ-साथ शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.


फिलहाल प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी.