ब्रेकिंग
BSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीजन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहा था नाबालिग छात्र, घर के पास झगड़ा देखने रुका... तभी सीने में दागी गोलीBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीजन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहा था नाबालिग छात्र, घर के पास झगड़ा देखने रुका... तभी सीने में दागी गोली

बिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल

Bihar Road Project 2026: बक्सर जिले में 108.43 करोड़ रुपये से 17 सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। योजना में सड़क निर्माण के साथ सात साल तक रखरखाव, पुलिया-कलवर्ट, जल निकासी और रोड सेफ्टी से जुड़े काम भी शामिल हैं। इनमें कई प्रमुख सड़कें एनएच...

बिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Road Project 2026: बक्सर जिले में सड़क परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 108.43 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी योजना को मंजूरी दी गई है. बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग की ओर से ओपीआरएमसी-3 पैकेज 36 बी के तहत जिले की 17 सड़कों के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इन सड़कों के निर्माण और सुधार के साथ अगले सात वर्षों यानी 84 महीनों तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी योजना में शामिल की गई है.


पथ निर्माण विभाग की इस योजना का उद्देश्य जिले के प्रमुख मार्गों को बेहतर और सुरक्षित बनाना है. इसके तहत सड़कों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण, नियमित रखरखाव और जरूरत पड़ने पर आपातकालीन मरम्मत का काम किया जाएगा. योजना के पूरा होने के बाद दैनिक यात्रियों के साथ किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है.


एनएच और स्टेट हाईवे से जुड़ेंगी 17 सड़कें

इस पैकेज के तहत ऐसी 17 सड़कों को शामिल किया गया है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य उच्च पथों से जुड़ती हैं. इनमें एनएच-30, एनएच-120 के साथ एसएच-13, एसएच-14 और एसएच-17 से जुड़ी सड़कें शामिल हैं. इन मार्गों के बेहतर होने से जिले के कई ग्रामीण और प्रमुख इलाकों के बीच आवागमन आसान होगा.


जलजमाव से बचाव के लिए पुलिया और कलवर्ट

सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की व्यवस्था को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया है. इसके लिए जरूरत के अनुसार पुलिया और कलवर्ट का निर्माण कराया जाएगा. इससे बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव और बाढ़ के कारण सड़कों को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी.


सात साल तक सड़कों का होगा रखरखाव

योजना में केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि सात वर्षों तक गुणवत्तापूर्ण रखरखाव भी शामिल किया गया है. प्रारंभिक चरण में सड़कों के गड्ढों और अन्य कमियों को दूर किया जाएगा. इसके बाद समय-समय पर सड़क का सुदृढ़ीकरण और नई अलकतरा की परत बिछाने का काम किया जाएगा.


सड़कों की नियमित सफाई, छोटी-मोटी मरम्मत और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई भी कराई जाएगी. इसके अलावा दुर्घटना या किसी आपदा के कारण सड़क को नुकसान पहुंचने पर आपातकालीन मरम्मत का काम भी कराया जाएगा.


योजना में सड़क सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़कों पर थर्माप्लास्टिक रोड मार्किंग कराई जाएगी. इससे वाहन चालकों को सड़क की दिशा और लेन की जानकारी स्पष्ट रूप से मिल सकेगी.


सड़क निर्माण और रखरखाव के दौरान भूमिगत पाइपलाइन और केबल को नुकसान से बचाने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं. सड़क क्षेत्र में मिट्टी निकालने या अवैध तरीके से खुदाई पर रोक रहेगी. किसी भी तरह की खुदाई से पहले ‘कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा.


इन 17 सड़कों का होगा कायाकल्प

1. दिनारा एनएच-30 से जलहरा एसएच-17 पथ. लंबाई 16.226 किलोमीटर.

2. चौसा गोला-बक्सर पथ एसएच-13. किमी 0.00 से 10.802 तक. लंबाई 10.802 किलोमीटर.

3. मोहनियां पंजरांव पुल से चौसा गोला पथ एसएच-14. लंबाई 3.390 किलोमीटर.

4. परसथुआ बाजार एनएच-30 से महावीर स्थान एसएच-14 पथ. लंबाई 12.540 किलोमीटर.

5. चौसा-धनसोईं पथ. लंबाई 17.500 किलोमीटर.

6. चौसा-चुन्नी-पवनी-कमरपुर पथ. किमी 0.00 से 4.365 तक. लंबाई 4.365 किलोमीटर.

7. चौसा-चुन्नी-पवनी-कमरपुर पथ. किमी 4.365 से 10.69 तक. लंबाई 6.325 किलोमीटर.

8. पड़री-सोनवर्षा पथ. किमी 0.00 से 4.00 तक. लंबाई 4 किलोमीटर.

9. पड़री-सोनवर्षा पथ. किमी 4.00 से 7.00 तक. लंबाई 3 किलोमीटर.

10. आरा-बक्सर पथ. किमी 0.80 से 2.00 तक. लंबाई 1.200 किलोमीटर.

11. चौसा-कर्मनाशा पथ का पहुंच पथ. लंबाई 0.735 किलोमीटर.

12. देवल घाट स्थित एचचएल पुल का पहुंच पथ. लंबाई 0.950 किलोमीटर.

13. सरेंजा एसएच-17 से कोरानसराय एनएच-120 पथ. लंबाई 28.650 किलोमीटर.

14. आरा-बक्सर पथ. किमी 0.00 से 0.80 तक. लंबाई 0.800 किलोमीटर.

15. आरा-बक्सर पथ. किमी 2.00 से 2.60 तक. लंबाई 0.600 किलोमीटर.

16. चौसा गोला-बक्सर पथ एसएच-13. किमी 10.802 से 12.802 तक. लंबाई 2 किलोमीटर.

17. चौसा गोला-कोचस पथ बसही पुल तक. एसएच-17. लंबाई 22 किलोमीटर.