ब्रेकिंग
JDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईPM मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतक

प्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाश

Bihar Crime News: बक्सर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने नहर से मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया। जांच में सामने आया कि कथित प्रेम संबंध के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों...

प्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बक्सर जिले में डुमरांव नहर से मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. आरोप है कि दोनों ने गड़ासी से हमला कर वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया.


मामला वासुदेवा थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव के पास डुमरांव नहर का है. कुछ दिन पहले नहर से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. शुरुआत में पुलिस इसे हादसा या अज्ञात शव का मामला मानकर जांच कर रही थी. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को हत्या की आशंका हुई और मृतक की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गेरा चांदी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई.


पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र सिंह की पत्नी ममता देवी का गांव के ही अरविंद कुमार के साथ पिछले करीब आठ महीने से कथित प्रेम संबंध था. दोनों एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन वीरेंद्र सिंह उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.


पुलिस जांच में सामने आया कि 19 जुलाई की रात ममता देवी और अरविंद कुमार ने मिलकर वीरेंद्र सिंह पर गड़ासी से हमला किया. हत्या के बाद दोनों ने शव को डुमरांव नहर में फेंक दिया, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके और पुलिस को कोई सुराग न मिले.


कॉल डिटेल और तकनीकी जांच से खुला राज

घटना की जांच थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने कॉल डिटेल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई. इस दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी ममता देवी और अरविंद कुमार की भूमिका पर शक हुआ.


इसके बाद पुलिस टीम ने गेरा चांदी गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गड़ासी, एक टीवीएस बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.


पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.