ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

Bihar News: हादसे की शिकार हुई बारात जा रही बस, दो दर्जन से अधिक बाराती घायल; दो की हालत नाजुक

Bihar News: बेगूसराय में बारात जा रही बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से बस पर सवार करीब दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गया। सभी घायल बाराती को इलाज के लिए अलग-अलग न

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में बारात जा रही बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से बस पर सवार करीब दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गया। सभी घायल बाराती को इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लीनिक एवं पीएचसी और सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से दो बाराती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव के पास गांव की है। 


बताया जा रहा है कि बारात वैशाली के तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव जा रही थी। बारात पहुंचने से पहले घर से कुछ ही दूर पर बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। बस पर सवार दो दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।


ग्रामीणों ने सभी घायल बारातियों को बस से निकालकर इलाज के लिए अलग-अलग निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जिसमें दो बाराती की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, वैशाली के रहने वाले उदय कुमार की शादी बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव के रहने वाले अशोक पंडित के लड़की के साथ शादी होने वाला था। 


इस घटना के बाद शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बराती से भरा बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पटल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सभी बाराती का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता