ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन कल, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण

सुपौल के छातापुर बलुआ बाजार स्थित एस.एन.पी. स्कूल के सामने स्व. श्याम नारायण मिश्र निवास में परशुराम जयंती पर 30 अप्रैल की शाम 4.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। संजीव मिश्रा ने सभी ब्राह्मण समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है।

bihar
परशुराम जयंती कल
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: 30 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम की जयंती है। इस पावन अवसर पर छातापुर में एक भव्य ब्राह्मण सम्मेलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होगा। स्व.श्याम नारायण मिश्र निवास, एस.एन.पी. स्कूल के सामने, बलुआ बाज़ार, छातापुर में कार्यक्रम का कल आयोजन होगा। 


इस समारोह में छातापुर सहित पूरे क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज होगी। यह आयोजन न केवल भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति और आत्मगौरव को मजबूती देने का संकल्प भी है।


इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा मुख्य उपस्थिति में रहेंगे, जो सदैव ब्राह्मण समाज की गरिमा, अधिकार और संगठन के लिए संघर्षरत रहे हैं। संजीव मिश्रा ने समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया है। उनका संदेश है कि "ब्राह्मणों का स्वाभिमान हमारी प्राथमिकता है। छातापुर से आत्मगौरव की नई चेतना जागेगी।" जहाँ ब्राह्मण, वहाँ संजीव मिश्रा..उन्होंने कहा कि इस भावना को साकार करते हुए, सभी ब्राह्मण बंधुओं से सादर निवेदन है कि वे इस पुनीत अवसर पर सपरिवार पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।


टैग्स