ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुक

BPSC TRE 3: तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में खाली पदों की होगी गिनती, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से मांगी रिक्तियों की जानकारी

PATNA: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में बैकलॉग पदों की गिनती होगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से पहले और दूसरे चरण की शिक्षक बहाली के बाद खाली रह गए शिक्षकों के पद की जानकारी

BPSC TRE 3: तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में खाली पदों की होगी गिनती, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से मांगी रिक्तियों की जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में बैकलॉग पदों की गिनती होगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से पहले और दूसरे चरण की शिक्षक बहाली के बाद खाली रह गए शिक्षकों के पद की जानकारी मांगी है। दो चरणों की शिक्षक बहाली के बावजूद खाली रह गए पदों को भी तीसरे चरण की बहाली में जोड़ा जाएगा। 


माध्यमिक शिक्षा निदेशक वैधनाथ प्रसाद यादव ने सभी जिलों के डीईओ को पत्र लिखा है और कोटिवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। शिक्षा विभाग की तरफ से जिलों को जारी निर्देश में कहा गया है कि बैकलॉग की गणना करते हुए तीन दिनों के भीतर कोटिवार पदों की संख्या विभाग को भेजें। शिक्षकों के कोटिवार पदों की गिनती डीएम के माध्यम से कराने के बाद ही विभाग को भेजना है। 


पत्र के साथ शिक्षा विभाग की तरफ से जिलों को एक फॉर्मेट भी भेजा गया है, जिसमें पूरी रिपोर्ट भेजनी है। सभी जिलों को नए सिरे से बैकलॉग की गिनती कर उसकी जानकारी शिक्षा विभाग को भेजने को कहा गया है। बता दें कि बिहार में पिछले महीने ही तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए बीपीएससी ने परीक्षा आयोजित की थी। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। तीसरे चरण में 87 हजार से अदिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।