ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

BPSC Teacher News: BPSC टीचर ने जमकर काटा बवाल, स्कूली बच्चों को बेरहमी से पीटा...प्रिंसिपल के साथ की गाली-गलौज, लोगों पर फेंके पत्थर

BPSC Teacher News: भागलपुर के दोगच्छी मध्य विद्यालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक शिक्षक ने जमकर बवाल काटा। दिव्यांग शिक्षक सवेंद्र कुमार ने बच्चों और प्रिंसिपल से मारपीट की और ग्रामीणों पर भी हमला किया।

 BPSC Teacher News
BPSC टीचर ने जमकर काटा बवाल
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

BPSC Teacher News: भागलपुर के मध्य विद्यालय दोगच्छी में शिक्षक सर्वेंद्र कुमार ने जमकर उत्पात मचाया। बीपीएससी टीचर ने प्राचार्य के साथ गाली-गलौज की और स्कूली बच्चों को पीटा। इतना ही नहीं उसने जनप्रतिनिधियों पर पत्थर भी फेंके। जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी और उसे हिरासत में लिया गया। शिक्षक पर कई बच्चों की पिटाई का आरोप है और उसका आगरा में इलाज चल रहा है। प्रधानाध्यापक ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


दरअसल, मध्य विद्यालय दोगच्छी में पदस्थापित बीपीएससी टीआरई-1 के शिक्षक सर्वेंद्र कुमार ने शुक्रवार को स्कूल में जमकर उत्पात मचाया। प्राचार्य के साथ गाली-गलौज करने लगा। स्कूली बच्चों को बेरहमी से पीट दिया। जनप्रतिनिधियों पर भी पत्थर फेंके। सर्वेंद्र उत्तर प्रदेश के ऐटा का रहने वाला है और दोनों पैर से दिव्यांग है। उसे नियंत्रित करने के लिए स्कूल प्रधान को पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बुलाना पड़ा। शिक्षक ने जैसे ही बाहरी लोगों को देखा पत्थरबाजी करने लगा। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर उसे अपने कब्जे में लिया।


बताया जा रहा है कि शिक्षक ने बीते बुधवार को कई बच्चों की स्कूल में बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसकी शिकायत लेकर अभिभावक स्कूल प्रधान के पास पहुंचे थे। स्कूल प्रधान ने शिक्षक को समझाने के लिया बुलाया। जैसे ही वह प्रधान के कक्ष में पहुंचा, जोर जोर से गाली गलौज करने लगा। शिक्षक का यह बर्ताव देख सभी दंग रह गए। वहां मौजूद लोग उसे शांत करने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था। वह एक ही बात की रट लगाए हुए था कि मुझे इस विद्यालय से स्थानांतरण कर दिया जाए। जबतक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रहेंगे, तबतक हम विद्यालय नहीं जाएंगे।


विवाद बढ़ता देख उत्तरी से जिला परिषद सदस्य धनंजय मंडल पहुंचे। उन्होंने जब शिक्षक को समझाने की कोशिश की तो उनपर ईट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।  वहीं प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षक की मां ने बताया कि आगरा में सर्वेंद्र कुमार का इलाज चल रहा है। वह दवाई नहीं खाता है यहां से भाग जाता है। अभिभावक की ओर शिक्षक के खिलाफ कई बार लिखित शिकायत भी की गई है। शिक्षक को लाख समझाने की कोशिश की गई जब वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता