ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BPSC पर और बढ़ेगा घमासान, आज चक्का जाम करेंगे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव; बिहार में सबकुछ होगा बंद

आज पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रेल चक्का और एनएच जाम करेंगे। इसकी शुरुआत पटना सचिवालय हॉल्ट से होगी। इस प्रदर्शन में राज्य के छात्र युवा से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी है।

BPSC Students Protest
पप्पू यादव चक्का जाम
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BPSC Students Protest : सांसद पप्पू यादव 70वीं बीपीएससी के री-एग्जाम को लेकर आज शुक्रवार को रेल चक्का और एनएच जाम करेंगे। इसकी शुरुआत सचिवालय हॉल्ट से होगी, जिसमें सांसद पप्पू यादव शामिल रहेंगे। ऐसे में जिला प्रसाशन के तरफ से सचिवालय हॉल्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। छात्र युवा शक्ति ने बीपीएससी छात्रों के समर्थन में एनएच-एसएच एवं रेल चक्का जाम का आह्वान किया और पप्पू यादव ने इसका समर्थन किया है। 


पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि अगर चक्का जाम के बाद भी सरकार ने छात्रों की नहीं सुनी तो उनके समर्थन में पूरे बिहार को बंद किया जाएगा। बीपीएससी छात्रों के मुद्दे पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार यदि जिद पर अड़ी रहेगी और लाखों छात्रों के भविष्य पर लाठी चलाएगी तो लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारे पास गोली खाने और लाठी खाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।


पप्पू यादव ने कहा कि शुक्रवार सुबह नौ बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिहार में चक्का जाम रहेगा। यह छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। छात्र लगातार लाठी खा रहे हैं। अलग-अलग जगहों से छात्र संगठन के लोग देर आए दुरुस्त आए। पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने विपक्ष के स्टूडेंट यूनियन से से आग्रह किया है कि वो इस चक्का जाम में शामिल हों और रेल-एनएच और एसएच को जाम करें।


इसके अलावा पप्पू यादव ने कहा कि 4 तारीख को जबरदस्ती परीक्षा लेने की तैयारी है। मैं इसमें लगा हूं कि हर परिस्थिति में यह जनता की आवाज बने। इसलिए मैंने रेल-सड़क चक्का जाम में सभी जिलो में सत्याग्रही बच्चों के समर्थन में आवाज दी है। पप्पू यादव ने कहा कि हम इस सत्याग्रह को लेकर लंबी लड़ाई लडेंगे। जो लोग 2 मिनट के लिए आते हैं उनके लिए राजनीति हो सकती है। लेकिन पप्पू यादव के लिए यह छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। कल के बाद अगर जरुरत पड़ी तो बिहार बंद भी करेंगे।


इधर, पटना के गर्दनीबाग इलाके में BPSC के छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अब तक छात्रों के दो प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात भी की है। एक प्रतिनिधिमंडल में खुद सांसद पप्पू यादव भी नजर आए थे। लेकिन अभी तक इस मसले का हल नहीं निकला है और कल रद्द हुई परीक्षा वापस से करवाए जाने की तैयारी कर ली गई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें