ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 की OMR शीट किया अपलोड, 27 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति; अब ONLINE होगी सचिवालय सहायक की परीक्षा

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से तृतीय अध्यापक नियुक्ति लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट संबंधित अभ्यर्थी के डैशबोर्ड पर अपलोड कर दी है। इसको लेकर संयुक्

BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 की OMR शीट किया अपलोड, 27 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति; अब ONLINE होगी सचिवालय सहायक की परीक्षा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से  तृतीय अध्यापक नियुक्ति लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट संबंधित अभ्यर्थी के डैशबोर्ड पर अपलोड कर दी है। इसको लेकर संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर 15 से 22 अगस्त तक ओएमआर शीट उपलब्ध रहेगा। इसके बाद वेबसाइट पर ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं रहेगा। अभ्यर्थी अपने डैशबोर्ड में लागइन कर ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकेंगे।


जानकारी के मुताबिक, ओएमआर शीट में किसी तरह की त्रुटि होने पर 27 अगस्त तक ईमेल examcontroller-bpsc @ gov.in पर आपत्ति कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसको लेकर आयोग के तरफ से एक नोटिस भी जारी किया गया है।  इस नोटिस में सभी बातों का जिक्र किया गया है।  


जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, "विज्ञापन संख्या-22/2024, विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु दिनांक 19.07.2024 से 22.07.2024 तक आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 15.08.2024 से दिनांक 22.08.2024 तक आयोग के वेबसाईट www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध रहेगा।


 अभ्यर्थी स्वयं के Dashboard में Login करके अपना OMR Sheet (उत्तर पत्रक) डाउनलोड कर सकते है। Downloaded OMR Sheet में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर दिनांक 27.08.2024 तक examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति कर सकते हैं। दिनांक 27.08.2024 के उपरांत किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही दिनांक 22.08.2024 तक डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग के वेबसाईट पर OMR Sheet उपलब्ध नहीं रहेगा।" 


उधर, आयोग ने बताया कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) इंटर स्तरीय पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अब ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित)करेगा। बीएसएससी द्वारा पहली बार किसी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पिछले साल 27 सितंबर से 11 दिसंबर के बीच स्वीकार किया गया था।