ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

PATNA NEWS: रद्द नहीं होगी BPSC की परीक्षा, आयोग ने कहा..नहीं हुई कोई गड़बड़ी

PATNA: 13 दिसंबर को दिन के 12 बजे से 2 बजे तक बिहार के 912 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी पीटी की परीक्षा हुई। इस दौरान पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा सभागार में अभ्यर्थियों ने

PATNA NEWS: रद्द नहीं होगी BPSC की परीक्षा, आयोग ने कहा..नहीं हुई कोई गड़बड़ी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 13 दिसंबर को दिन के 12 बजे से 2 बजे तक बिहार के 912 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी पीटी की परीक्षा हुई। इस दौरान पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा सभागार में अभ्यर्थियों ने पेपर लीक की बात कह हंगामा मचाया। प्रश्नपत्र वायरल होने की बात कह परीक्षा को रद्द करने की मांग की गयी। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय के समक्ष भी हंगामा मचाया और प्रदर्शन किया। पुलिस के पदाधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद अभ्यर्थियों को शांत कराया। 


जिसके बाद शाम 5 बजे बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन परमार रवि मनु भाई और जॉइंट सेक्रेटरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीपीएससी के ज्वाइंट सेक्रेटरी कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि बिहार के 36 जिले में आज बीपीएसपी की 70वीं पीटी परीक्षा आयोजित की गयी थी। 912 में से 911 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।  


जिसमें 3 लाख 25 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। 912 में 911 में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालित हुई सिर्फ पटना के एक परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा सभागार में अभ्यर्थियों ने हंगामा मचाया। बीपीएससी के ज्वाइंट सेक्रेटरी कुंदन कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र कहीं लीक नहीं हुआ है। पटना के एक सेंटर पर हंगामा हुआ था। पटना के इस परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्रों ने उदंडता की। 


उन्होंने कहा कि कही से पेपर लीक नहीं हुआ है। सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित हुई। प्रश्न पत्र को उपद्रवी तत्वों ने वायरल किया। आयोग पूरे मामले की जांच करेगा। जांच के बाद आयोग कोई फैसला लेगा। वही BPSC के चेयरमैन परमार रवि मनु भाई ने बताया कि हम सेंटर सुप्रिटेंडेंट की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं यदि यह पता चला कि अभ्यर्थियों को समय पर प्रश्न पत्र नहीं मिला तब आयोग कार्रवाई करेगी। 


उन्होंने बताया कि कही कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ। यह सब अफवाह है इस पर अभ्यर्थी ध्यान ना दें। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर तैनात पदाधिकारी के हाथ से प्रश्न पत्र छीनकर भागे और परीक्षा केंद्र के बाहर आकर हंगामा मचाने लगे। जिन लोगों ने आयोग की एग्जाम को बाधित किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा सभागार परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद  कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र कम नहीं था। डीएम की रिपोर्ट की भी जांच करायी जाएगी। 

टैग्स