ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

ब्वॉयफ्रेंड की शादी फिक्स होने से नाराज प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, पटना के प्रेमी को बीच सड़क पर भरनी पड़ी लड़की की मांग

SASARAM: सासाराम में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना सासाराम सिविल कोर्ट के पास की है। यहां प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्र

ब्वॉयफ्रेंड की शादी फिक्स होने से नाराज प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, पटना के प्रेमी को बीच सड़क पर भरनी पड़ी लड़की की मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: सासाराम में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना सासाराम सिविल कोर्ट के पास की है। यहां प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने किसी बहाने से प्रेमी को सासाराम बुला लिया और बीच सड़क पर शादी करने की जिद्द पर अड़ गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी को प्रेमिका से शादी करनी पड़ी।


दरअसल, पटना के पालीगंज निवासी लड़के का रोहतास के डालमियानगर की रहने वाली लड़की से मिस्ड कॉल के जरिए प्यार हुआ था। करीब दो साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा और दोनों रिलेशनशिप में रहे। इस बीच दोनों कई बार एक दूसरे से मिले और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इसी बीच लड़के के घरवलों को दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। लड़के के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।


इस बात की जानकारी जैसे ही लड़की को मिली वह प्रेमी से मिलने के लिए परेशान हो गई। लड़का घरवालों के दबाव के कारण लड़की से नहीं मिल रहा था। लड़की किसी भी हाल में एक बार लड़के से मिलना चाहती थी। इसी बीच उसने किसी बहाने से लड़के को सासाराम सिविल कोर्ट के पास मिलने के लिए बुला लिया। लड़का जैसे ही सासाराम सिविल कोर्ट पहुंचा तो लड़की ने प्रेमी के सामने शादी की डिमांड रख दी, लेकिन प्रेमी शादी करने के पक्ष में नहीं था।


बीच सड़क पर हो रहे हाईवोल्टेड ड्रामे को देख लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लड़की किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थी, वह लड़के से शादी करने की जिद्द पर अड़ रही। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लड़के को लड़की की मांग पूरी करनी पड़ी। भारी फजीहत के बाद लड़के को सिविल कोर्ट के पास ही मौजूद मंदिर में लड़की से शादी करनी पड़ी। शादी के बाद प्रेमी को बाइक से ही दुल्हन को लेकर अपने घर जाना पड़ा।

टैग्स