ब्रेकिंग
Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम

Bihar News: पांच दिन बाद नदी से मिला लापता मछुआरे का शव, मछली मारने के दौरान हो गया था लापता

PURNEA: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी पश्चिम चौक से गुजरने वाली परवान नदी में बीते 14 दिसंबर को एक मछुआरा मछली मारने के दौरान डूब गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय गोता

Bihar News: पांच दिन बाद नदी से मिला लापता मछुआरे का शव, मछली मारने के दौरान हो गया था लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी पश्चिम चौक से गुजरने वाली परवान नदी में बीते 14 दिसंबर को एक मछुआरा मछली मारने के दौरान डूब गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम लगातार उसे नदी में तलाश कर रही थी लेकिन कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका था।


अब घटना के पांच दिन बाद 18 दिसंबर की सुबह परिजन जब परमान नदी के किनारे पहुंचे तो पुल के नीचे परमान नदी में मछुवाड़े का शव तैरता पाया गया। सूचना मिलते ही इलाके के लोग देखने के लिए उमर पड़े। शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। 


ग्रामीण ने बताया कि लगातार प्रशासन के द्वारा खोजबीन की जा रही थी, कई दिन बीत जाने के बाद शव नहीं मिल पाया था। बुधवार को पांचवे दिन सुबह शव नदी में तैरता पाया गया। जिसकी सूचना अंचल अधिकारी को दी दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता