ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार: बीएमपी के तीन जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, 400 जवानों का भी लिया गया सैंपल

MUNGER: तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में एक बार फिर से करोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। संक्रमण का यह ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है। बता दें कि साल 2020 में जब बिहार

बिहार: बीएमपी के तीन जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, 400 जवानों का भी लिया गया सैंपल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में एक बार फिर से करोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। संक्रमण का यह ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है। बता दें कि साल 2020 में जब बिहार के अंदर पहली लहर की शुरुआत हुई थी तब मुंगेर में ही सबसे पहले संक्रमित पाए गए थे। इस बार फिर से मुंगेर जिला सुर्खियों में आ गया है। मुंगेर बीएमपी के जवान अब कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। 


आज बीएमपी के तीन और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही बीएमपी कैंपस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद 400 जवानों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। दिसंबर के अंतिम दिनों में अचानक मुंगेर में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गये हैं। बीएमपी के 3 और जवानों के संक्रमित मिलने के बाद इनकी संख्या अब बढ़कर 14 हो गयी है। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17 हो गयी है। वही संक्रमित मिले जवानों के ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी की जा रही है। 


बता दें कि कल रविवार को भी मुंगेर में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये थे। जिसमें बीमएपी के 7 जवान और बरियारपुर के 3 स्कूली छात्र और एक महिला भी शामिल थी। मुंगेर में अब तक 14 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। वही कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गयी है। मुंगेर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से जिले के सिविल सर्जन के साथ-साथ पूरा स्वास्थ्य महकमा हैरान है। संक्रमण ना फैले इसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें