ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

भाजपा पर जाप का हमला, राजू दानवीर ने कहा.. मुद्दों से भटकाने के लिए जनसंख्‍या नियंत्रण कानून ला रही बीजेपी

PATNA : उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण की मसौदा नीति आते ही देश में जनसंख्‍या नियंत्रण कानून पर चर्चा तेज हैं. जनसंख्‍या नियंत्रण कानून को लेकर जान अधिकार पार्टी न

भाजपा पर जाप का हमला, राजू दानवीर ने कहा.. मुद्दों से भटकाने के लिए जनसंख्‍या नियंत्रण कानून ला रही बीजेपी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण की मसौदा नीति आते ही देश में जनसंख्‍या नियंत्रण कानून पर चर्चा तेज हैं. जनसंख्‍या नियंत्रण कानून को लेकर जान अधिकार पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.  जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि चुनाव के वक्‍त भाजपा जनता को ज्‍वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए जानबूझ कर यह कानून ला रही है, ताकि हिंदु-मुस्लिम ध्रुवीकरण के जरिये वे वोटरों को साध सकें. 


राजू दानवीर ने इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अपने पांच साल सिर्फ नफरत फैलाने में लगाए। जनता ने वहाँ जिस काम के लिए उन्‍हें चुना था, योगी सरकार उसमें पूरी तरह से फेल रही। चाहे वो लॉ एंड ऑर्डर का मामला हो, या कोरोना काल में बद्दतर मेडिकल सुविधाओं का। योगी सरकार में यूपी में जातिगत और धार्मिक उन्‍माद ने डर पैदा करने का काम किया। शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य व अन्‍य चीजों को लेकर सरकार पूरी तरह से फेल रही, नतीजा अब जब चुनाव का वक्‍त है और जनता में उनके खिलाफ आक्रोश है तो बीजेपी जनता को मुख्‍य मुद्दों से भटकाने के लिए अब नया शिगूफा छोड़ रही है। 


उन्‍होंने कहा कि जनसंख्‍या नियंत्रण से पहले महंगाई नियंत्रण जरूरी है, और कोई भी काम फोर्सफुली नहीं किया जा सकता है। लोगों को जागरूक करने के लिए बीजेपी अपने मंत्री और जनप्रतिनिधियों से इस्तीफा ले। बीजेपी चुनाव के वक्‍त जानबूझकर ऐसे मुद्दे लाती है, जिससे जनता मुख्‍य मुद्दों से भटक कर उन्‍हें वोट करे। लेकिन ये सब ज्‍यादा दिन नहीं चलने वाला।