ब्रेकिंग
बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूद

Bihar News: JCB से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, झुलसने से युवक की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के जमुई में जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसे के दौरान बाइक के टंकी फट गई और बाइक में आग लग गई. जिसमें झुलसने से युवक की जान चली गई.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: जमुई-मुंगेर राष्ट्रीय राजमार्ग 333 पर बरहट थाना क्षेत्र के नूमर और बखारी गांव के बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी फट गई और बाइक में आग लग गई। 


युवक की पहचान पाडो एकटरवा गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र राजकुमार यादव उर्फ बिक्कू (22 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकुमार लक्ष्मीपुर की ओर से अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था। जैसे ही वह नूमर के पास पहुंचा, एक खेत से मिट्टी काटकर तेज रफ्तार में सड़क पर चढ़ रही जेसीबी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल की टंकी फट गई और उसमें आग लग गई, जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद जेसीबी चालक जेसीबी समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव और एसआई धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना में शामिल जेसीबी मलयपुर थाना क्षेत्र के बाबा ढाबा के पास की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आनंदी यादव के घर से जेसीबी को जब्त कर लिया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नूमर के पास खेत से मिट्टी काटने का काम सुबह से ही चल रहा था, जिसमें 9-10 ट्रैक्टर और जेसीबी लगे हुए थे। दोपहर बाद जेसीबी चालक खाना खाने जा रहा था, तभी सड़क पर चढ़ते वक्त यह हादसा हुआ। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के घर पहुंची, कोहराम मच गया। मां, पत्नी और परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मां बार-बार बेहोश हो रही थी और पत्नी शव से लिपटकर दहाड़ें मार रही थी। परिजनों ने बताया कि राजकुमार की शादी महज एक साल पहले हुई थी।


राजकुमार अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और बचपन से ही मेहनती और समझदार माना जाता था। ग्रामीणों ने बताया कि उसने 16 वर्ष की उम्र से ही ट्रक चलाना सीख लिया था और 18 की उम्र में कुशल चालक बन गया। लगातार मेहनत कर खुद का ट्रक भी खरीदा और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर किया। मां का कहना है कि बेटे ने बहुत कम उम्र में जिम्मेदारी संभाली और पिता की गैरमौजूदगी में घर का मुखिया बन गया। उसकी सूझबूझ और मेहनत के कारण गांव में भी उसका काफी सम्मान था।


बरहट थाना पुलिस ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए जेसीबी चालक की तलाश शुरू कर दी है। चालक और मालिक की पहचान कर ली गई है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जेसीबी को जब्त कर लिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता