ब्रेकिंग
Bihar News : अब नहीं पड़ेगी कन्वर्जन की जरूरत, बिहार सरकार ने बदल दिया कृषि भूमि का कानूनBihar News : बिहार में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला! निजी वाहन चालकों को राहत, सिर्फ इन गाड़ियों से होगी वसूलीBihar weather : 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली की चेतावनीचुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानBihar News : अब नहीं पड़ेगी कन्वर्जन की जरूरत, बिहार सरकार ने बदल दिया कृषि भूमि का कानूनBihar News : बिहार में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला! निजी वाहन चालकों को राहत, सिर्फ इन गाड़ियों से होगी वसूलीBihar weather : 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली की चेतावनीचुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधान

बिजली कंपनी ने दी ग्राहकों को बड़ी राहत, बिल जमा न करने पर भी नहीं काटा जाएगा कनेक्शन

PATNA : कोरोना के बीच बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरी खबर है. कंपनियां अभी बिजली बिल नहीं जमा करने पर फिलहाल किसी का भी कनेक्शन नहीं काटेगी. बिजली बिल का मैसेज भेजने के दौरान कनेक्शन काटने वाले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना के बीच बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरी खबर है. कंपनियां अभी बिजली बिल नहीं जमा करने पर फिलहाल किसी का भी कनेक्शन नहीं काटेगी. बिजली बिल का मैसेज भेजने के दौरान कनेक्शन काटने वाले ऑपशन को कंपनियों ने फिलहाल हटा लिया है.

कोरोना के कारण राज्य के एक करोड़ 60 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को घर-घर बिजली बिल भेजना मुश्किल है, जिसके लिए बिजली कंपनियां मैसेज और ईमेल पर लोगों को बिजली बिल भेज रही है. लेकिन तय समय में भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटना संभव नहीं है. चुकी लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है इसलिए कनेक्शन काटने में ऐसा संभव नहीं हो पाएगा. इसके साथ ही कर्मचारियों को घर-घर भेजना मतलब उनके ऊपर कोरोना का खतरा मंडराना. कंपनियों ने इसीलिए यह तय किया है कि किसी भी उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन फिलहाल नहीं काटा जाएगा.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभी लोगों का मीटर रीडिंग संभव नहीं है, इसे देखते हुए बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं को और औसतन बिजली बिल देने की बात कही है. इसके लिए बिजली कंपनियों के तरफ से लोगों को मैसेज कर इसकी जानकारी दी जा रही है.