ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहटा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिहटा में चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छीनी गई चेन और बाइक बरामद, एसपी ने दी जानकारी।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहटा थाना क्षेत्र में 08 अगस्त को दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में संलिप्त चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से छिनी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।


घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानुप्रताप सिंह ने बताया कि एक महिला से अज्ञात अपराधियों द्वारा सोने की चेन छीनने की सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सूक्ष्म जांच, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया।


बरामदगी:

एक सोने की चेन

एक मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)


एसपी भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पटना पुलिस की टीम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल देखा जा रहा है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट