ब्रेकिंग
Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली

Bihar Weather Update : सर्द रात से बेहाल लोग, कोहरे ने घटाई ट्रेन की रफ्तार

PATNA : बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार की रात इस सीजन का सबसे सर्द रात रही। राज्य का न्यूनतम तापमान 4.3°C तक पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कार

Bihar Weather Update : सर्द रात से बेहाल लोग, कोहरे ने घटाई ट्रेन की रफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार की रात इस सीजन का सबसे सर्द रात रही। राज्य का न्यूनतम तापमान 4.3°C तक पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है सर्द पछुआ हवा जो बर्फबारी वाले इलाकों से बिहार में प्रवेश कर रही है।


सुबह के समय कोहरे का भी प्रकोप जारी है। इस वजह दृश्यता बेहद कम हो जा रही है।  नतीजन सुपरफास्ट ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही है। इस कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि पिछले दिनों पर्वतीय इलाकों में जो बर्फबारी हुई थी, उसका असर मैदानी इलाकों में सर्द पछुआ हवा के रूप में देखने को मिल रही थी।अभी भी पछुआ हवा का प्रभाव जारी है।


दरअसल जब पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती है तब उस दिशा से आने वाली हवा जहां तक जाती है, तापमान को कम कर देती है। यही वजह है कि बिहार का न्यूनतम तापमान 4.3°C तक पहुंच गया है।आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है। साथ ही, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के रात्री के तापमान में 3-4°C की क्रमिक वृ‌द्धि होने की भी संभावना है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।


इधर,हवा की क्वालिटी की बात करें तो पटना के गांधी मैदान की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां का AQI 438 दर्ज किया गया जो कि बेहद खतरनाक स्थिति में है। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट के पास की हवा का AQI भी 355 है।हाजीपुर का AQI 349 है।