ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

BIHAR WEATHER UPDATE : कड़ाके की ठंड के बीच होगी नए साल की शुरुआत, चलेंगी तेज हवाएं; IMD का अलर्ट जारी

देश भर में लोग नए साल के इंतजार में लगे हुए हैं, ऐसे में इस बार नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होने वाली है, राज्य के अंदर मौसम से अचनाक से अपना करवट बदला है

bihar weather update
बिहार में ठंड
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR WEATHER : नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ होगी। मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह और रात के समय स्मॉग और मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है। सोमवार को भी पटना में ठिठुरन भरी ठंड रही। कई जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हुआ।


 प्रदेश में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चलने और बादल छाए रहने के कारण तापमान गिरा है। मौसम विभाग के दौरान अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक लोगों को इसी तरह के मौसम का एहसास होगा। इस कारण 72 घंटे के भीतर शीत दिवस यानी कोल्ड-डे जैसे हालात बनने के आसार हैं।


मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 33 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं 27 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा का अगवानपुर और सबसे गर्म शहर 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा।


यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान अगर सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री के बीच रहता है और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री या इससे कम रहता है तो इसे कोल्ड डे की स्थिति कहते हैं। जबकि यदि अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया जाता है तो गंभीर श्रेणी के कोल्ड डे की स्थिति कही जाती है।