ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी की वापसी, लू का कहर शुरू; कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी

Bihar Weather Update: बिहार में आंधी-बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी और लू चलने की चेतावनी दी है.

Bihar Weather Update
बिहार का मौसम
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Weather Update: बिहार में आंधी और बारिश का दौर थमते ही एक बार फिर भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आमजन को चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की चेतावनी दी है।


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। विशेषकर शनिवार को कई क्षेत्रों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।


रविवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान जिलों में लू (हीटवेव) चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर के समय घर में ही रहने की सलाह दी है। 8 मई को गया में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम का एक प्रमुख तापमान रिकॉर्ड है। इससे पहले 28 अप्रैल को डेहरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। प्रदेश के 10 जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश भी हुई, पर उससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिली।


गर्मी का प्रभाव इतना तेज था कि अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, बांका राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी में कोई विशेष राहत नहीं मिलेगी। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं, जिससे लू का प्रभाव महसूस किया गया।


सूरज की तीव्रता और 37% आर्द्रता के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। पसीना और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पटना समेत राज्य के अन्य भागों में भी गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को लू से बचने के लिए दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। खुले सिर बाहर निकलने से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, पानी और ORS का सेवन नियमित रूप से करें।


बिहार में गर्मी ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान लगातार चढ़ रहा है और लू का असर कई जिलों में देखा जा रहा है। फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।