ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

Bihar Weather News: पटना समेत राज्य के 29 जिले कोहरे की चपेट में, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Bihar weather
बिहार में मौसम का हाल
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और तापमान बढ़ने के कारण लोगों को ठिठुरन से राहत मिल रही है तो वहीं शाम होने के बाद से लेकर अगले दिन सुबह तक बनी रहती है। अगले दो से तीन दिनों तक बिहार का मौसम कुछ इसी तरह का रहने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 29 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 20 जनवरी को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है।पछिया हवा के कारण सुबह और शाम में कनकनी बनी रहेगी। 21 जनवरी से तेज धूप निकलने से दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि होगी। वहीं 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।


मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में 20 जनवरी को घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार के कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह कोहरे के समय पूरी सावधानी बरतें। खासकर गाड़ी चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात में बाधा और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करें। तापमान में कमी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में गर्म कपड़े पहनें और गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता