ब्रेकिंग
Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली

Bihar Weather: 3 दिनों तक बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में 25-27 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से पटना सहित 17-18 जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट। तापमान में आएगी 2-4°C गिरावट, नवरात्रि-दशहरा पर सावधानी बरतें..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: वैसे तो देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई की खबरें आ रही हैं, लेकिन बिहार इस मामले में उल्टा है। यहाँ बारिश का नया दौर शुरू हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र का असर राज्य पर साफ दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक कई जिलों में झमाझम बारिश, आंधी और तेज हवाओं का सिलसिला चलेगा।


यह सिस्टम 25 सितंबर से सक्रिय हो जाएगा और 27 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ आने वाली फुहारें एक तरफ उमस भरी गर्मी से राहत देंगी तो दूसरी तरफ सावधानी की जरूरत भी पैदा करेंगी। विभाग ने लोगों से बाहर निकलते समय सतर्क रहने की अपील की है।


इस असर से पटना सहित कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे 18 जिलों में हल्की से भारी बारिश की आशंका है। पश्चिम बंगाल की लगातार हो रही वर्षा का प्रभाव भी बिहार के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में ज्यादा दिखेगा।


बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे अधिकतम पारा 32-35 डिग्री के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री के आसपास बना रहेगा। पटना में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि सुपौल और अररिया जैसे जिलों में 20-40 मिमी तक वर्षा हो सकती है।


बारिश से जहां गर्मी की तपिश कम होगी, वहीं मुसीबतें भी बढ़ सकती हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक वर्षा से कई जगहों पर जलभराव, बिजली कटौती और यातायात बाधित हो सकता है। नवरात्रि के पंडालों और उत्सवों पर फुहारें किरकिरा कर सकती हैं। दशहरा (2 अक्टूबर) तक यह सिलसिला लंबा खिंच सकता है, लेकिन विभाग का अनुमान है कि उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। आयोजकों को वाटरप्रूफ सजावट और ड्रेनेज की व्यवस्था पुख्ता करने की सलाह दी गई है।