ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजना

Bihar Weather: बिहार में 2 दिन भीषण बारिश बढ़ाएगी परेशानी, कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी के गहरे दबाव के कारण 4-5 अक्टूबर को मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी, इन जिलों के लोगों को बरतनी होगी विशेष सावधानी..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में दशहरा का उत्साह बारिश के आगे फीका पड़ गया और अब दशहरा के बाद भी मामला ठंडा पड़ने वाला नहीं। भारतीय मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में भारी वर्षा, मेघ गर्जन, 30-40 किमी/घंटे की रफ़्तार से तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।


बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय गहरा दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, यह 4 अक्टूबर तक दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र तटों से टकरा सकता है। मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5-3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवाएं इसे और मजबूत बना रही हैं, जिससे दक्षिणी नमी वाली हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं। ऐसे में बिहार के 35 जिलों में येलो अलर्ट और उत्तरी-दक्षिणी हिस्सों में रेड अलर्ट सक्रिय है।


आज 4 अक्टूबर को पटना सहित अधिकतर जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.4 डिग्री रहने का अनुमान है। उमस 80% से ऊपर होने से चिपचिपाहट बनी रहेगी, लेकिन फुहारें ठंडक लाएंगी।


भभुआ, रोहतास, गया में भारी वर्षा, जबकि सिवान, बक्सर, सारण, गोपालगंज, भोजपुर में भी भारी बरसात संभव है। 5 अक्टूबर को सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज में रेड अलर्ट जारी रहेगा। IMD ने चेतावनी दी है कि खुले मैदानों, पेड़ों या खंभों से दूर रहें, क्योंकि वज्रपात से खतरा ज्यादा है।


शुक्रवार को पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, सीवान, बेगूसराय, बांका, जमुई, नालंदा, सुपौल, गोपालगंज, सासाराम, समस्तीपुर में झमाझम बारिश हुई। नोखा (रोहतास) में 43 मिमी, कासीचक (नवादा) में 42.8 मिमी, कलेर (अरवल) में 36.8 मिमी सबसे ज्यादा। पटना में 8.7 मिमी वर्षा के साथ 41 किमी/घंटा हवा चली। शनिवार को तीव्रता घटी, लेकिन हल्की फुहारें जारी रहेंगी। अक्टूबर के पहले पखवाड़े में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है।