ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिश

बिहार में 6 से 8 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अररिया, कटिहार, किशनगंज समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। पटना में भी बारिश और वज्रपात के आसार हैं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 8 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में भी 8 सितंबर तक बारिश होने के आसार है। 


6 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर को बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दिन अररिया, कटिहार और किशनगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


7 सितंबर को इन जिलों में बारिश

7 सितंबर को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सुपौल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में मौसम खराब रहने के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।


8 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार

8 सितंबर को पटना, गोपालगंज, सीवान और पश्चिमी चंपारण में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।


पटना में आज शनिवार को 6 घंटे में 66.7 मिलीमीटर बारिश

शनिवार को राजधानी पटना में झमाझम बारिश हुई। सुबह करीब 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पटना में 66.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। पटेल गोलंबर से पटना एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई अन्य इलाकों में भी जलजमाव के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।


बारिश से पटना का तापमान गिरा

बारिश के कारण पटना के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई।


8 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। 8 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात और खराब मौसम की स्थिति बन सकती है।


इन जिलों में भी गिरा तापमान

शनिवार को समस्तीपुर, वैशाली, शेखपुरा, नालंदा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सुपौल समेत कई जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान मधुबनी में 31, सुपौल में 32.4, मुजफ्फरपुर में 30.4, छपरा में 31.7, मोतिहारी में 32.8, शेखपुरा में 32.6, राजगीर में 33.1, समस्तीपुर में 30.9 और वैशाली में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टैग्स