ब्रेकिंग
धान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्यास्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरीNEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया को बड़ी राहत, हिरासत से मुक्त करने का कोर्ट ने दिया आदेशबिहार में खाद दुकानदारों की नहीं चलेगी मनमानी... अब QR कोड से मिलेगी खाद, तय कीमत से ज्यादा वसूली की तो होगी सख्त कार्रवाईधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्यास्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरीNEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया को बड़ी राहत, हिरासत से मुक्त करने का कोर्ट ने दिया आदेशबिहार में खाद दुकानदारों की नहीं चलेगी मनमानी... अब QR कोड से मिलेगी खाद, तय कीमत से ज्यादा वसूली की तो होगी सख्त कार्रवाई

Bihar Weather: आज बिहार के सभी जिलों में भीषण बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: 3 अक्टूबर को बिहार के सभी जिलों में भीषण वर्षा का अलर्ट जारी। 35 जिलों में येलो, जबकि पश्चिम चंपारण-जमुई-बांका में ऑरेंज अलर्ट। मौसम विभाग ने लोगों को किया आगाह..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में दशहरा का जश्न के बीच भारतीय मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर को पूरे राज्य के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और जोरदार बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। 35 जिलों के लिए येलो अलर्ट और पश्चिम चंपारण, जमुई, बांका के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में गहरा दबाव क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ रहा है, यह गोपालपुर तट से 160 किमी दूर है। यह सिस्टम 3 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र तटों से टकरा सकता है, जिससे दक्षिणी नमी वाली हवाएं बिहार तक पहुंचेंगी। मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5-3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवाएं इसे और मजबूत बना रही हैं।


पटना में आज काले बादल छाए रहेंगे, मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, न्यूनतम 26 डिग्री। उमस 80% से ऊपर होने से चिपचिपाहट बनी रहेगी, लेकिन फुहारें गर्मी से राहत देंगी। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा जैसे सीमांचल जिलों में मूसलाधार वर्षा और वज्रपात का सबसे ज्यादा खतरा है।


मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, भागलपुर में भी भारी बरसात संभव है, जबकि भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर में हल्की-मध्यम स्तर की वर्षा देखने को मिलेगी। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 70-150 मिमी वर्षा हो सकती है। IMD ने सलाह दी है कि बिजली कड़कने पर पेड़ों, खंभों या खुले मैदानों से दूर रहें।