ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

Bihar Weather Alert: बिहार के 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार के कई जिलों में 21 अप्रैल तक तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather Alert
बिहार मौसम अलर्ट
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राज्य के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ-साथ मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 अप्रैल तक सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसल की कटाई या खेतों में अन्य गतिविधियों से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और सतर्कता बरतें।


लोगों के लिए जरूरी सावधानियाँ

मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वे खुले स्थानों से बचें, पक्के मकान में शरण लें, और ऊंचे पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। बिजली गिरने की आशंका के चलते मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग खुले में न करें।


25 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी, लू का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 और 26 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी अधिक महसूस होगी।


अब तक का तापमान: रोहतास सबसे गर्म

बीते 24 घंटों में बिहार के रोहतास जिले में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक सबसे अधिक है। इसके बाद औरंगाबाद जिले में 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह बढ़ते तापमान लू की चेतावनी को और मजबूत करता है।


स्वास्थ्य विभाग ने भी जारी की चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है।