ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

Bihar Weather Alert: पटना समेत बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Bihar Weather Alert: पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, नालंदा और बेगूसराय में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया और सीवान में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Alert
बारिश को लेकर रेड अलर्ट
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Alert: राजधानी पटना समेत राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से चार जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि चार अन्य़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है और अपील की है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।


पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, नालंदा और बेगूसराय में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलापात, तथा तेज बारिश के साथ आंधी की संभावता जताई है। 


इसके अलावा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया और सीवान में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के कुछ स्थानों पर मध्म दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देषों का पालन करें। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान सतर्क और सावधान रहें। खुले में हो तो पक्के मकान में शरण लें। पेंड और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता