PATNA: नये साल से पहले बिहार में तबादले का दौर जारी है। 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी पटना से बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग में फिर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है।
91 डॉक्टरों का आज फिर तबादला कर दिया गया है। बता दें कि कल ही 27 दिसंबर को बिहार के 56 डॉक्टरों का ट्रांसफर हुआ था। आज दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. संजय प्रसाद चौधरी को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतनपुर, दानापुर भेजा गया है। वही बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. सत्येन्द्र कुमार सत्यपाल का तबादला नौबतपुर, जलपुरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। देखिये 91 डॉक्टरों के तबादले की पूरी लिस्ट...













