ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान

बिहार : ट्रेन से कटकर तीन युवक की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े; बाबाधाम से पूजा कर आ रहे थे वापस

BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रही है। यहां आज अहले सुबह एक ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मची हुई है।

बिहार :  ट्रेन से कटकर तीन युवक की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े;  बाबाधाम से पूजा कर आ रहे थे वापस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रही है। यहां आज अहले सुबह एक ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मची हुई है। फिलहाल रेल पुलिस की टीम घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को ट्रैक से हटाने में जुटी हुई है। इन वजहों से कई ट्रेनों के लेट होने की भी खबरें निकल कर सामने आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांका-देवघर रेललाइन के कटोरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर तीन युवकों की मौत हो गई है। ये तीनों युवक कटोरिया थाना के पपरेवा निवासी बताए जा रहे हैं । इन लोगों की पहचान माणिकलाल मुर्मू, अरविंद मुर्मू  और नीमाटांड निवासी भादो मुर्मू के रूप में हुई है। ये  तीनों युवक सुल्तानगंज से देवघर तक डाक कांवरियां बन देवघर जल चढ़ाने गए थे। सोमवार को पूजा अर्चना के बाद घर लौट रहे थे। सोमवार की सुबह में अंडाल से बांका की ओर आ रही ट्रेन से कटने से तीनों की मौत हो गई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि - माणिकलाल मुर्मू के भाई स्टीफन मुर्मू सहित अन्य गांव के युवक डाक बम के रुप में रविवार की रात देवघर गए थे। तीनों युवक कांवरियों की सेवा कर पैदल ही रेल पटरी होकर लौट रहे थे। तभी रेल पटरी पार करने में ट्रेन से कटकर तीनों की मौत हो गई। जबकि ट्रेन के चालक ने बताया कि नजदीक आने के बाद ट्रेन की सिटी भी बजाई गई थी। इसके बाद भी तीनों युवक ट्रेन पार करने से बाज नहीं आए। इसी क्रम में तीनों की कटने से मौत हो गई।


  इधर, इस घटना को लेकर कटोरिया थानाध्यक्ष महेश्वर राय ने बताया कि शवों के शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। तीनों युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष है। एक युवक के शरीर पर टी शर्ट और जिंस और दो ने कमीज पैंट पहना हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।