ब्रेकिंग
तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Crime News: घर में ले जाकर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा✦नीतीश को 'गद्दार' कहे जाने पर सोनिया पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा..चलनी दूसे सूप के जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद✦बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र✦चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Crime News: घर में ले जाकर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा✦नीतीश को 'गद्दार' कहे जाने पर सोनिया पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा..चलनी दूसे सूप के जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद✦बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र✦चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च

Bihar Teacher News: 'गुरूजी' ने कर दिया बड़ा कांड...स्कूल की छात्रा को भेज दिया था अश्लील मैसेज, फिर क्या हुआ...

Bihar Teacher News: मैसेज-मैसेज खेलने के चक्कर में एक गुरूजी नप गए। बीपीएससी शिक्षक ने स्कूल के 10 वीं क्लास के छात्रा को गंदा मैसेज भेज दिया था. इसके बाद भारी बवाल हुआ। दबाव के बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है.

Bihar Teacher News,Araria News, bpsc teacher suspended, अररिया समाचार, सरकारी शिक्षक
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के एक गुरूजी नप गए. दरअसल, बीपीएससी शिक्षक मैसेज के चक्कर में फंस गए। शिक्षक ने वो मैसेज एक छात्रा को भेज दिया था. बस क्या था...मामला फंस गया और गुरूजी सस्पेंड हो गए। मामला अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के एक हाई स्कूल के बीपीएससी शिक्षक विमल कुमार मांझी का है.

बीपीएससी शिक्षक विमल कुमार मांझी को 10वीं कक्षा की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि ने पिछले हफ्ते आपत्तिजनक मैसेज भेजा था। मैसेज देखने के बाद छात्रा ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी. इसके बाद 20 जनवरी को स्कूल में हंगामा हुआ। हंगामे के बाद डीपीओ स्थापना रविरंजन ने  नरपतगंज बीईओ को जांच का जिम्मा दिया. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी शिक्षक मांझी को सिकटी बीआरसी में योगदान देने का आदेश दिया। 

 बीईओ शिव नारायण सुमन ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने छात्रा के अभिभावक और स्थानीय लोगों के सामने शिक्षक विमल कुमार मांझी से पूछताछ की। इस दौरान मांझी ने अपनी गलती मान ली. शिक्षक ने बताया कि उन्होंने गलती से मैसेज भेज दिया था। इसके बाद 21 जनवरी को स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने एक लिखित आवेदन बीईओ को दिया। इस आवेदन के आधार पर बीईओ ने मांझी को निलंबित करने की अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी से की। डीईओ की अनुशंसा के बाद स्थापना डीपीओ रविरंजन ने मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का पत्र जारी किया है.